ब्रेकिंग
WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प... पुरुषों में तेजी से फैलने वाली गंभीर बीमारी है प्रोस्टेट कैंसर, शुरुआती चरण में इसके लक्षण आसानी से ... भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ...
मनोरंजन

शादी की खबरों के बीच वायरल हो रही हैं श्रद्धा कपूर की दुल्हन के जोड़े में तस्वीर, अबतक देखी गई 13 लाख से ज्यादा बार PHOTO

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फैंस के बीच हमेशा से ही अपनी क्यूटनेस के लिए पसंद की जाती हैं। उनकी एक मुस्कान पर करोड़ों फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। श्रद्धा ने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर चर्चे में हैं। खबरों की मानें तो श्रद्धा पिछले काफी वक्त से रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। वहीं दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा भी गया है। लेकिन एक दूसरे को डेट करने की खबरों को लेकर कभी भी श्रद्धा और रोहन ने खुलकर बात नहीं की। कई बार तो उनकी शादी तक की खबरें खूब चर्चा में रहीं। शादी की खबरों के बीच अब श्रद्धा कपूर की शादी के जोड़े में तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में श्रद्धा ने उनके डिजाइन किए कई ब्राइडल लहंगे पहने हैं। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि श्रद्धा ने प्योर रेड कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। इस लइंगे में वह वाकई बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी इस फोटो को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं कमेंट कर लगातार फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में श्रद्धा की मौसी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके बेटे प्रियांक शर्मा ने एक्ट्रेस की शादी को लेकर अपनी बात रखी थी। इंडिया डॉट कॉम से बातचीत के दौरान जब श्रद्धा के कजिन प्रियांक से उनकी शादी शादी को लेकर पूछा गया तब उन्होंने कहा, ‘मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा। मैं क्या बोलूं यार लेकिन हां आप यह कह रहे हैं कि क्या आप उत्साहित हैं, जी हां मैं भी शादी को लेकर उत्साहित हूं। क्यों नहीं होना चाहिए।’ वहीं पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, ‘शादी, वाह! क्या अनोखा प्रश्न है अगर ऐसा होगा तो खबर मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button