ब्रेकिंग
पुरुषों में तेजी से फैलने वाली गंभीर बीमारी है प्रोस्टेट कैंसर, शुरुआती चरण में इसके लक्षण आसानी से ... भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो...
मनोरंजन

‘शिल्पा शेट्टी जाने किस नरक से गुजर रहीं होगी राज कुंद्रा केस के बाद’- सुपर डांसर 4 के जज अनुराग बासु

नई दिल्ली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर चैप्टर 4 के मंच पर वापस लौट आईं हैं। शिल्पा ने अश्लील फिल्म मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शो से ब्रेक ले लिया था पर अब शिल्पा ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। वो वह अनुराग बसु और गीता कपूर के साथ तीन जजों में से एक हैं।

अनुराग बसु ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सुपर डांसर 4 पर वापस आने पर शिल्पा को हग करके सांत्वना दी थी। अनुराग ने ये भी बताया कि राज कुंद्रा या उनसे जुड़े केस के बारे में सेट पर कोई चर्चा नहीं हुई।

जूम से बात करते हुए अनुराग ने कहा, ‘मैंने बस उन्हें गर्मजोशी से गले लगाया। बल्कि हम सबने उन्हें गले लगाया। क्योंकि हम नहीं जानते कि वो किस नर्क से गुज़री होगी, बहुत सी चीज़ें हुई हैं इसलिए हमें कुछ भी पूछना या इसके बारे में बात करना भी सही नहीं लगा।’

अनुराग ने कहा कि शिल्पा और गीता के साथ उनका बहुत अच्छा तालमेल है, इस तथ्य के बावजूद कि वो ‘बहुत लड़ते हैं’। ‘यह एक दोस्ती हैं … हम तीनों वास्तव में एक दूसरे को समझते हैं। हम बहुत लड़ते भी हैं लेकिन यह सब हेल्दी है। मैं सच में हर हफ्ते उनके साथ शूटिंग करने, उनके साथ समय बिताने, उनके साथ रहने, उनके साथ हंसने, कहानियां शेयर करने के लिए एक्साइटेड हूं।’

हाल ही में सुपर डांसर चैप्टर 4 का नाया प्रोमो सामने आया जिसमें शिल्पा शेट्टी परफॉर्मस का ऐक्ट देखकर इमोशनल हो गईं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने प्रोमो रिलीज किया है। यह एपिसोड ग्रैंड-पेरेंट्स को डेडिकेट किया जाएगा। कई कंटेस्टेंट्स के दादा-दादी स्टेज पर भी आए। पार्टिसिपेंट्स ने भी गजब परफॉर्मेंस दी है।

मीडिया में उनके परिवार के बारे में कई तरह की खबरें आने के बाद शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बात कही थी।  शिल्पा ने मीडिया से रिक्वेस्ट की थी कि उनके परिवार की प्रिवसी का सम्मान करें। उन्होंने ये भी लिखा था कि वह कानून का पालन करने वाली नागरिक हैं, साथ ही उन्हें मुंबई पुलिस और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

Related Articles

Back to top button