ब्रेकिंग
WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प... पुरुषों में तेजी से फैलने वाली गंभीर बीमारी है प्रोस्टेट कैंसर, शुरुआती चरण में इसके लक्षण आसानी से ... भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ...
विदेश

आतंकियों की पैरवी में जुटा तालिबान, बोला-9/11 हमले नहीं था ओसामा बिल लादेन का हाथ

काबुल। तालिबान ने एक बार फिर आतंकियों की पैरवी की है। तालिबान ने कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में हुए आतंकवादी हमलों में शामिल था। अफगानिस्तान में अपने पिछले शासन के दौरान कई सालों तक ओसामा बिन लादेन को सुरक्षित पनाह देने वाले तालिबान ने 9/11 के हमलों के बाद खूंखार आतंकवादी लादेन को अमेरिका को सौंपने से इनकार कर दिया था।

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हमले को लेकर ओसामा बिन लादेन अमेरिका में एक मुद्दा बन गया था। उस वक्त वह अफगानिस्तान में था। हालांकि, 9/11 हमले में शामिल होने का कोई सबूत नहीं है। जबीहुल्लाह ने आगे कहा कि अब, हमने वादा किया है कि किसी भी देश के खिलाफ अफगान की धरती का इस्तेमाल नहीं होने देंगे।

11 सितंबर 2001 को अल कायदा के 19 आतंकियों ने विमान हाइजेक कर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के टावरों और पेंटागन से टकरा दिया था। इस हमलों ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। इस हमले में अमेरिका का वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पूरी तरह से तबाह हो गया था। इस हमले में करीब 3 हजार लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 6 हजार लोग जख्मी हुए थे। उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश थे और उन्होंने मांग तालिबान से लादेन को सौंपने की मांग की थी।

2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी नौसेना के जवानों ने एक सैन्य अभियान में लादेन को मारा गया था। कई सैन्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान आतंकी प्रजनन स्थल बन जाएगा। पिछले साल दोहा में हुए यूएस-तालिबान समझौते के अनुसार, तालिबान ने अल कायदा से संबंध तोड़ने की की बात कही थी। जानकारों की माने तो 2001 के बाद से अल कायदा काफी कमजोर हो गया है। हालांकि, इसके लड़ाके अबी भी अफगानिस्तान में बने हुए हैं। पिछले महीने, संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान में कई जगहों पर दाएश और अल-कायदा जैसे आतंकवादी समूहों से खतरा बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button