ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

राजस्थान के मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में हुआ सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल से आज छुट्टी मिल गई। गहलोत को मेडिकल बोर्ड की सहमति के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गहलोत को सीने में दर्द हेने पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी ह्रदय की मुख्य धमनी में ब्लॉकेज मिलने पर एंजियोप्लास्टी की गई थी। अब मुख्यमंत्री की सारी मेकिल रिपोर्ट सामान्य है।

इससे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा एवं गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोती डूंगरी गणेश मंदिर में प्रार्थना की। अस्पताल में मौजूद कांग्रेस विधायक रफीक खान ने बताया कि सभी की दुआ से मुख्यमंत्री स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। इस अवसर पर डॉ शर्मा, वैभव गहलोत, सरकारी मुख्य सचेतक डा महेश जोशी तथा कुछ अन्य विधायक भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button