ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

ममता की बड़ी घोषणा- अब हर साल मुख्यमंत्री कार्यालय में इंटर्न के तौर पर नियुक्त किए जाएंगे पांच सौ छात्र

कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की छात्र परिषद के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की। ममता ने कहा कि अब हर साल 500 छात्र- छात्राओं को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में इंटर्न के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह नियुक्ति एक साल के लिए होगी। उन्होंने कहा कि एक साल पूरा होने के बाद छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। यह प्रशस्ति पत्र भविष्य में छात्रों को नौकरी आदि में काम आएगा।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटर्न के तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त होने वाले ये छात्र विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों को देखेंगे। उन्हें विकास कार्यों को देखने के लिए फील्ड में भी भेजा जाएगा। इससे उन्हें जमीनी अनुभव का भी पता चलेगा।

ममता ने इस दौरान कहा कि छात्र-छात्राएं व युवा ही सबसे बड़ी संपत्ति हैं। उन्होंने छात्रों से अच्छा मनुष्य बनने का आह्वान किया। इस मौके पर ममता ने दुर्गा पूजा के बाद राज्य में स्कूल- कॉलेजों को फिर से खोलने की बात भी दोहराईं। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो लंबे समय से बंद स्कूल- कॉलेजों को फिर से खोल दिया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते काफी समय से स्कूल- कॉलेज बंद हैं।

‘राजनीति में बढ़नी चाहिए छात्रों की भागीदारी’

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजनीति में छात्रों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया है।तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ममता ने कहा कि पिछले 10-15 सालों में छात्र राजनीति में उस तरह से आगे नहीं आए हैं। राजनीति को सेवा का स्थान बनने दें। यह छात्रों और शिक्षकों के बिना नहीं किया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि मैं आज भी क्यों लड़ रही हूं?

मुझे लगता है कि सत्ता में आने पर चुनौती और भी बड़ी हो जाती है। ममता ने कहा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि छात्र भविष्य की संपत्ति हैं। भाजपा छात्रों को दबा दे रही है। भाजपा सरकारी कर्मचारियों को चुप करा रही है। 18 साल का मतलब है कोई बाधा नहीं दिया जाना चाहिए। लालच के आगे न झुकें। हमें बेहतर इंसान बनने के लिए आगे बढ़ना होगा। मैं चाहती हूं कि बंगाल के छात्र रास्ता दिखाएं। जितने भी कॉलेज और विश्वविद्यालय हैं, उनके साथ समन्वय करें।

Related Articles

Back to top button