ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

नकली पिस्टल दिखाकर युवक ने आटो चालक को धमकाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर: कंपनी गार्डन के सामने एक युवक आटो चालक व राहगीरों को खुलेआम पिस्टल दिखाकर धमकाता रहा। इस बीच इंटरनेट मीडिया में जब युवक का वीडियो वायरल हुआ, तब पुलिस भी सकिय हो गई। वीडियो देखकर पुलिस ने संदेही युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया है। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। घटना बीते शुक्रवार दोपहर की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कंपनी गार्डन के पास युवक नशे में घूम रहा था। वह हाथ में पिस्टल रखा था, जिसे दिखा दिखाकर आटो चालक सहित आसपास गुजर रहे राहगीरों को धमका रहा था। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में युवक के हाथ में पिस्टल साफ दिख रहा है।

वहीं, युवक का चेहरा भी स्पष्ट है। शाम को इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल हुआ, तब पुलिस इस घटना से अनजान बनी रही। बाद में पुलिस अफसरों को इसकी खबर मिली। तब युवक की पहचान कर उसकी तलाश करने के निर्देश दिए। बाद में सिविल लाइन पुलिस ने युवक की पहचान सरकंडा के चिंगराजपारा स्थित सूर्या चौक निवासी दादू सतनामी पिता छोटेलाल सतनामी (22) के रूप में की।

शनिवार को दोपहर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नशे में था। इस दौरान घर जाने के लिए आटो चालक को रुकवाने के लिए नकली पिस्टल दिखाया था। नकली पिस्टल लाइटर के रूप में उपयोग होता है। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button