ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मनोरंजन

बॉलीवुड में अपने संघर्ष पर छलका डीनो मोरिया का दर्द, कहा- ‘ मैं छोटे काम करके खुद को बनाए रखने की कोशिश करता था…’

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वेब सीरीज में उनके अभिनय को दर्शकों की काफी तारीफ मिल रही है। अब डीनो मोरिया ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात बोली है। डीनो मोरिया ने साल 1999 में फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन डीनो मोरिया को बॉलीवुड में वह पहचान नहीं मिल सकी, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। ऐसे में डीनो मोरिया को अपने करियर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखने के लिए छोटे-छोटे काम करते थे। गौरतलब है कि डीनो मोरिया ने साल 2010 में ब्रेक लिया था।

इस ब्रेक लेने की वजह का अब उन्होंने खुलासा किया है। डीनो मोरिया ने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने करियर को लेकर ढेर सारी बातें कीं। डीनो मोरिया ने कहा है कि उन्होंने फिल्मों से इसलिए ब्रेक लिया था क्योंकि करियर में उन्हें मनचाहे रोल नहीं मिल रहे थे और उन्होंने ब्रेक लेकर दिल्ली के एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया और एक्टिंग की पढ़ाई की।

डीनो मोरिया ने कहा, ’15 फिल्मों में एक्टिंग करने के बावजूद, मैं कभी एक्टिंग स्कूल नहीं गया था। इसलिए मैंने दिल्ली के एक एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। यह नई चीजों को जानने और सीखने की शुरुआत थी। 2013 से, मैंने निर्माताओं और निर्देशकों से संपर्क करके खुद को फिर से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। मैं पीछे हट गया और सही मौके का इंतजार करने लगा। 2017 में मेंटल हूड, उसके बाद होस्टेजेस और तांडव ने द एम्पायर के लिए हौसला दिया।’

डीनो मोरिया यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, ‘मैं निर्माता-निर्देशकों के ऑफिस का दरवाजा खटखटा रहा था और उनसे कहता था कि मैं काम करना चाहता हूं, लेकिन वास्तव में कुछ भी मेरे हाथ में नहीं आया। लेकिन यह सब एक सफर की तरह है। हां, मुश्किल समय था और मानसिक रूप से, मैंने बहुत कुछ किया। लेकिन जिम, फिटनेस और स्वस्थ रहने से मुझे बहुत मदद मिली। मैं छोटे-छोटे काम करके खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसके बारे में बात नहीं करना चाहता। कुछ भी असंभव नहीं है। कड़ी मेहनत करो और दुनिया तुम्हारे लिए खुल जाएगी।’ इसके अलावा डीनो मोरिया ने और भी कई बातें की हैं।

Related Articles

Back to top button