ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ...
देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पाक-चीन को करारा जवाब, कहा- देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं

चेन्नई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके कि हमारी सीमा पर चुनौतियां हैं, देश के लोग इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि देश की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु में डीएससी कॉलेज के कार्यक्रम में बोलते हुए साफ कहा है किसी भी हाल में देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने चीन-पाकिस्तान से लेकर पूर्वोत्तर को लेकर भी करारा जवाब दिया है। साथ ही आतंकवाद के खात्मे को लेकर भरोसा जताया है। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान दो युद्ध हारने के बाद भी छद्म युद्ध (proxy war) का सहारा ले रहा है और आतंकवाद उसकी राज्य नीति का एक अभिन्न अंग बन गया है। उसने आतंकियों को हथियार, फंड और ट्रेनिंग देकर भारत को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा,’ अगर भारत और पाकिस्तान के बीच आज सीजफायर सफल होता है, तो यह हमारी ताकत के कारण है। राजनाथ ने कहा कि वर्ष 2019 में बालाकोट हवाई हमले से हम मजबूत हुए हैं।

चीन को दिया करारा जवाब-  रात 11 बजे सेना प्रमुख से राजनाथ सिंह ने की थी बात

पाकिस्तान के अलावा राजनाथ सिंह ने चीन को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा,’ भारत-चीन सीमा गतिरोध के दौरान, जब चीनी सेना आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी तो उस दौरान मैंने लगभग रात 11 बजे सेना प्रमुख से बात की थी। उस गंभीर स्थिति में भी हमारे बलों ने जिस तरह विवेकपूर्ण व्यवहार किया वह काबिले तारीफ है।

पूर्वोतर सीमा को नई गतिशीतलता प्रदान करते हुए विरोधियों का सामना किया

इसके अलावा पिछले राजनाथ सिंह ने कहा,’ इसी तरह  पूर्वोतर क्षेत्र में भी पिछले साल सीमा पर यथास्थिति को बदलने का एकतरफा प्रयास किया गया था। वहां भी हमने एक नई गतिशीलता के साथ अपने विरोधी का सामना किया।’

अपनी जमीन से आतंकवाद को खत्म करेगा भारत- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु में रक्षा सेवा स्टाफ कालेज (DSSC, वेलिंगटन को संबोधित करते हुए कहा,’ यह विश्वास कि भारत न केवल अपनी जमीन पर आतंकवाद को खत्म करेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर अपनी जमीन पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने में भी संकोच नहीं करेगा।’

Related Articles

Back to top button