ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

जबरन जय श्री राम का नारा लगवाने की घटना पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। राहुल गांधी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि क्या संविधान के अनुच्छेद 15 और 25 भी बेच दिए। राहुल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे अलग-अलग जगह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ जबरदस्ती की जा रही है और उनसे जबरन जय श्री राम बोलने के लिए कहा जा रहा है। आपको बतां दें कि मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, इंदौर, देवास, नीमच, रीवा समेत कई अन्य जगहों पर अल्पसंख्यकों को कुछ लोगों ने निशाना बनाया है।

इससे पहले राहुल गांधी ने भाजपा को मिलने वाले चंदे में बढ़ोतरी से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा और सवाल किया कि भाजपा की आय 50 प्रतिशत बढ़ गई, लेकिन क्या जनता की आमदनी बढ़ी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा की आय 50 प्रतिशत तक गढ़ गई। और आपकी?” कांग्रेस नेता ने जिस रिपोर्ट का हवाला दिया उसमें ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) के आकलन का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि साल 2019-20 में भाजपा की आय में 50 प्रतिशत तक इजाफा हुआ और इसमें सबसे बड़ा योगदान चुनावी बॉन्ड के जरिये मिले चंदे का रहा।

Related Articles

Back to top button