ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
देश

डीए की मांग को लेकर राहुल गांधी से मिलेंगे सरकारी कर्मचारी

रायपुर। छतीसगढ़ शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन 28 फीसद महंगाई भत्ते की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने की तैयारी में है। राहुल के आगामी दौरे के बीच सभी जिलों के कर्मचारी मांगों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता सहित ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला व महासचिव ओपी शर्मा के नेतृत्व में लगातार संघर्ष जारी है।

इसके तहत 10 मार्च 2021 को चालू बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री निवास का घेराव व छह अगस्त को 28 फीसद डीए की मांग लेकर रायपुर में सांकेतिक विरोध में किया गया था। मगर, शासन की हठधर्मिता व कर्मचारी विरोधी रवैए के कारण अब तक डीए की घोषणा नहीं हुई है। वहीं, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्य एक जुलाई से 28 फीसद डीए देने की घोषणा कर चुके हैं।

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने 16 जुलाई को फेडरेशन की विशेष बैठक बुलाकर फेडरेशन के दूसरे गुट के साथ 28 फीसद डीए की एक सूत्रीय मांग को लेकर संयुक्त रूप से आंदोलन का प्रस्ताव दिया था।

दूसरे गुट के संयोजक ने कर्मचारी हितों एवं प्रदेश के आम कर्मचारियों की भावनाओं को दरकिनार करते हुए अपनी एक साल पुरानी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन सितंबर को एक दिन के सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन की घोषणा कर चुके हैं। इसका भी समर्थन किया जाएगा। शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन से संबद्ध 27 संगठन के सदस्य एक दिवसीय आंदोलन से पृथक रहते हुए कर्मचारी हित में अपना नैतिक समर्थन देने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button