ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मनोरंजन

Baaghi 3 के निर्देशक अहमद ख़ान ने पत्नी को जन्मदिन पर गिफ्ट की ‘बैटमैन’ वाली अनोखी कार

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की लाइफ़स्टाइल अक्सर फैंस के बीच चर्चा में रहती है। वो किस तरह के घरों में रहते हैं? कौन सी कारें या मोटरसाइकिल चलाते हैं? इसको लेकर फैंस की दिलचस्पी बनी रहती है। अब बाग़ी 3 के निर्देशक अहमद ख़ान चर्चा के केंद्र में हैं, जिन्होंने अपनी पत्नी शाइरा ख़ान को उनके जन्मदिन पर एक नायाब तोहफ़ा दिया है, जिसे देखकर आपका मुंह भी खुला रह जाएगा। अहमद ने अपनी पत्नी को लिमिटेड एडिशन वाली द गोथम बैटमोबाइल कार गिफ्ट की है, जिसकी तस्वीरें शाइरा ने सोशल मीडिया में शेयर की हैं। कार एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है।

इन तस्वीरों के साथ शाइरा ने लिखा- इस सपने को सच करने के लिए शुक्रिया प्यारे अहमद। यह हमारी फैमिली ड्रीम कार है। इसके साथ शाइरा ने आवर ड्रीम कार, कीटन मोबाइल 1989 और बैटमोबाइल हैशटैग लिखे हैं। जानकारी के मुताबिक़, गोथम मोटर्स निर्मित कार को ईएमटी ने एसेम्बल किया है। अमेरिका से इसे मंगवाने में 8 महीने लगे। भारत में अहमद ख़ान फैमिली के अलावा एक और फैमिली के पास यह कार है। बॉलीवुड में अहमद अकेले ऐसे सेलेब्रिटी हैं, जिनके पास यह कार है। हालांकि, कार की क़ीमत का ख़ुलासा नहीं किया गया है।

शाइरा की इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। उनकी प्रतिक्रियाओं से लगता है कि शाइरा का तोहफ़ा वाकई लाजवाब है। रवीना टंडन, रेमो डिसूज़ा, एली एव्राम, जिनिलिया डिसूज़ा, संजना सांघी, वर्दा ख़ान नाडियाडवाला ने शाइरा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी।

बता दें, अहमद ख़ान इस समय हीरोपंती 2 का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। टाइगर की फ़िल्मों बाग़ी 2 और बाग़ी 3 का निर्देशन भी अहमद ने किया था। बाग़ी 3 पिछले साल कोरोना वायरस पैनडेमिक से ठीक पहले मार्च में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर टाइगर के साथ लीड रोल्स में थे। अहमद ख़ान ने बतौर बाल कलाकार अपना करियर अनिल कपूर और श्रीदेवी की फ़िल्म मिस्टर इंडिया से शुरू किया था। उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर अपनी पहचान कायम की। 2004 में आयी लकीर से उन्होंने निर्देशन में डेब्यू किया था।

Related Articles

Back to top button