ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

Nusrat Jahan को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, एक्ट्रेस के बेटे को गोद में थामे दिखे रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस सांसद और टॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत जहां ने हाल ही में कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है। अब सोमवार को नुसरत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो अपने घर पहुंच गई हैं। नुसरत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वो हॉस्पिटल से बाहर निकलती नज़र आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता भी नज़र आ रहे हैं जिन्होंने बच्चे को गोदी में उठा रखा है।

वीडियो में दिख रहा है कि पहले नुसरत हॉस्पिटल से निकलते हुए गाड़ी में बैठती हैं इस दौरान वो फोटोग्राफर्स को नमस्ते भी करती हैं। उनके बाद गोदी में बच्चे को लिए यश दासगुप्ता गाड़ी मैं बैठते हैं। नुसरत के इस वडियो के बाद यश और नुसरत के रिश्ते की अटकलें और तेज़ हो गई हैं।

आपको बता दें कि निखिल जैन से अलग होने के बाद से नुसरत और यश दासगुप्ता के रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि दोनों नहीं अब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। डिलीवरी के वक्त भी यश नुसरत के साथ अस्पताल में मौजूद थे। नुसरत यश दासगुप्ता के साथ ही अस्पताल गई थीं। बच्चे के जन्म के बाद हिंदुस्तान टाइम्स ने यश के हवाले से बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नुसरत ने अपने बच्चे का नाम ‘ईशान’ रखा है।

बताते चलें कि नुसरत के प्रेग्नेंट होने की ख़बरें काफ़ी समय से आ रही थीं, मगर उन्होंने इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की थी। इस दौरान एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव थीं, लेकिन बेबी बंप के साथ उन्होंने की भी फोटो शेयर नहीं किया था। हालांकि कुछ महीने पहले बेबी बंप के साथ उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी, जिसके बाद नुसरत के प्रेग्नेंट होने की ख़बर को कन्फ़र्म माना जा रहा था।

Related Articles

Back to top button