ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में झमाझाम बारिश, मानसून ने फिर से पकड़ी रफ्तार

नई दिल्ली: बारिश ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई में फिर से रफ्तार पकड़ ली है। अगस्त महीने के आखिरी दिन दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मुंबई में भी सुबह से बारिश हो रही है। मानसून जाते-जाते एक फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग पहले ही दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर चुका था। दिल्ली के लिए अगले तीन दिनों का अलर्ट जारी है।

यूपी-हरियाणा और पंजाब के लिए भी जारी हुआ बारिश का अलर्ट

बता दें कि बीते दिन उत्तर प्रदेश के कई शहरों मे भारी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी लखनऊ समेत राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्से में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। बारिश का यह दौर उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में आज भी जारी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में उत्तर प्रदेश, हरियाणा के कई हिस्सों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, यूपी में खैर, इगलास, कासगंज क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया गया है। साथ ही हरियाणा के होडल और औरंगाबाद क्षेत्र में बारिश के आसार हैं।

राजस्थान के लिए इन इलाकों के लिए भी जारी हुआ अलर्ट

बात अगर राजस्थान की करें तो यहां पर भी विराटनगर, अलवर के आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, मिलक और चांदपुर के आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है।

Related Articles

Back to top button