ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

यूपी BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की मुलायम सिंह यादव से मुलाकात, बढ़ी सियासी सरगर्मी

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी बीच सभी दलों के बीच जुबानी हमले और आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। सिंह ने ट्वीट किया, “आदरणीय मुलायम सिंह जी ‘नेता जी’ से उनके आवास पर भेंट कर कुशल क्षेम जाना एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मैं ईश्वर से उनकी उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

बता दें कि यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज मुलायम सिंह यादव से मुलाक़ात सपा संरक्षक के लखनऊ आवास पर हुई। डेढ़ घंटे तक चली मुलाक़ात में स्वतंत्र देव ने पिछले कुछ दिनों से वे लगातार बीमार चल रहे मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्हें गुरूग्राम के मेदांत अस्पताल में भी उन्हें भर्ती कराया गया था। वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मुलायम सिंह यादव से जाकर मिलना, राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button