ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...
देश

कारगिल शहीदों की याद में दिल्ली में हुई ‘विजय दौड़’

नई दिल्लीः कारगिल युद्ध के शहीदों की याद में रविवार को नई दिल्ली के विजय चौक से इंडिया गेट तक ‘विजय दौड़’ का आयोजन हुआ। लेफ्टिनेंट जनरल अश्विनी कुमार ने सुबह छह बजे ‘विजय दौड़’ को हरी झंडी दिखाई। सेना की ओर से हर वर्ष आज के दिन इस प्रकार के दौड़ का आयोजन किया जाता है।

भारतीय सेना ने ट्वीट किया, ‘‘कारगिल के नायकों के साहस, वीरता और बलिदान के सम्मान में रविवार सुबह छह बजे नई दिल्ली के विजय चौक पर ‘विजय दौड़’ आयोजित किया जा रहा है। आएं और सेना के बहादुरों के साथ दौड़ें।’’ भारतीय सेना के एडिशनल डायरेक्टर जनरल आॅफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन ने जानकारी दी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन की वजह से इंडिया गेट पर ट्राई-सर्विस बैंड का प्रदर्शन 22 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

कारगिल युद्ध की 20वीं वर्षगांठ का थीम ‘याद रखें, खुश रहें और नई शुरुआत करें’ हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम हमारें शहीदों के बलिदानों को याद कर और और अपने मन में उनके प्रति गर्व एवं सम्मान की भावना जगाकर उन्हें याद रखते हैं। हम कारगिल के जीत का जश्न मनाकर आनंद का अनुभव करते हैं और हम हमारे राष्ट्र-ध्वज के सम्मान की रक्षा के लिए हमारे ‘संकल्प’ को दोहराते हैं।’’

गौरतलब है कि भारत को मई 1999 में कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठिये के प्रवेश करने और इस पर कब्जा करने की कोशिश करने के बारे में खुफिया रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसके बाद भारतीय सेना ने अभियान विजय शुरु किया जिससे कारगिल युद्ध की शुरुआत हुई। इसी तरह भारतीय वायुसेना ने भी अभियान सफेद सागर शुरु किया था जिसके परिणामस्वरुप कारगिल युद्ध में भारत की विजय हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button