ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

खेत में किसान को मिली ये कीमती चीज, रातों रात बन गया अमीर

आंध्र प्रदेशः कहते हैं कि किसान के खेत में सोना उगता है और ये बात सौ आन्ने सच है। लेकिन क्या आपने कभी किसान के खेत में हीरा भी उगता देखा है। जी हां, ऐसा हुआ है। दरअसल, आंध्र प्रदेश के कुरनूप जिले में एक किसान रातों रात लखपति बन गया, वो भी खेत में उगे हीरे की वजह है। असल में किसान के हाथ खेत की जुताई के समय एक हीरा लग गया, जिसकी बाजार में कीमत 60 लाख रुपए है। जमीन जोत कर अपने परिवार का पेट पालने वाला गरीब किसान रातों रात अमीर हो गया। उसने हीरे को एक स्थानीय व्यापारी को बेच दियाजिसके बदले उसे 13.5 लाख रुपए कैश और 5 तौले सोना दिया गया।

जानकारी के मुताबिक कुरनूल जिले के गोलावनेपल्ली निवासी एक किसान खेत में जुताई कर रहा था, जब उसे यह हीरा मिला। हालांकि हीरे के साइज, रंग और वजन के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस बारे में सारी जानकारी जुटा ली जाएगी।  इस मॉनसून में कुरनूल जिले में यह दूसरी बार है जब किसी के हाथ हीरा लगा है। इससे पहले पिछले महीने 12 जून को एक गड़ेरिए को 8 कैरेट का हीरा मिला था। उसने इस हीरे को 20 लाख रुपये में बेच दिया था। हालांकि इस हीरे की कीमत करीब 50 लाख रुपये थी।

दरअसल, कुरनूल जिले के कई गांवों में मानसून शुरू होने के साथ हीरे की तलाश काफी तेज हो जाती है। यहां बाहर से भी लोग हीरे की तलाश में आते हैं। इस क्षेत्र को हीरे के बड़े उत्पादन क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। बारिश के समय जब मिट्टी के ऊपरी हिस्से के हट जाने से ये हीरे आसानी से ऊपर आ जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button