ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

टीएस सिंह देव ने सीएम को लिखा पत्र, दिवंगत शिक्षकों की पत्नियों को अनुकंपा नियुक्ति देने का किया अनुरोध

रायपुर: पिछले 41 दिन से छत्तीसगढ़ के बूढ़ातालाब में दिवंगत पंचायत शिक्षकों की विधवा महिलाएं अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। अब आंदोलन के 41 दिन के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मामले को संज्ञान में लिया है। इस संबंध में मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिक्षाकर्मी वर्ग के आश्रित सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए अनुरोध किया है। साथ ही साथ अनुकंपा नियुक्ति नियम को शिथिल करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि मृत शिक्षकों के परिवार को भरण पोषण में दिक़्क़तें हो रही है।

बता दें कि कि विधवा महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी पिछले 5 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं। प्रदेश भर के करीब 1 हजार परिवार पिछले 13 साल से अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। एक तरफ बच्चे अपनी माओं के घर वापसी के इंतजार में हैं तो दूसरी ओर विधवा महिलाओं का कहना है कि जबतक उनकी मांगे मानी नहीं जाती वे घर वापसी नहीं करेंगी। वे हर हाल में धरना स्थल से नियुक्ति पत्र लेकर जाएंगी या नहीं तो यही प्राण त्याग देंगी।

Related Articles

Back to top button