ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

गहनें उतार कर 52 कदम चलो कान्हा जी दिखेंगे, श्रीकृष्ण के साक्षात दर्शनों के नाम पर लाखों की ठगी

दुर्ग: भगवान श्रीकृष्ण के साक्षात दर्शन कराने के नाम पर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां ठगों ने एक महिला को अपनी बातों में उलझाया और उसके गहनें लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है जहां एक ढोंगी बाबा ने दूध लेने गई महिला को रास्ते में घेर लिया। महिला को अपनी बातों में उलझाया और दर्शन कराने के बहाने झांसे में लिया और कहा कि 52 कदम आगे चलो और अपने पहने गहने मुझे दे दो। महिला भी उनकी बातों में आ गई और वैसा ही किया इसके बाद जैसे ही वह पीछे मुड़ी तो उसे खाली सड़क मिली, जिसके बाद उसे ये एहसास हो गया कि उसके साथ ठगी हुई है।

बेहद हैरान कर देने वाला यह मामला मोहननगर थाना क्षेत्र के संतराबाड़ी में तरूण टॉकीज के पास का है। जहां जयश्री चावड़ा (59) नाम की महिला सुबह सुबह दूध लेने गई थी। इसी दौरान रास्ते में उसे ढोंगी मिल गया और कहने लगा कि जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण के साक्षात दर्शन करा देगा। साथ ही साथ यह भी कहा कि आने वाले दिन उसके लिए बहुत सख्त है। उसके बच्चों की मौत हो जाएगी। महिला भी उनकी बातों में आ गई और उपाय पूछा तो उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन ही इससे आपको बचाएंगे। इसके लिए तुम्हें अपने पहने हुए गहने उतारकर देने होंगे। जयश्री ने उसे अपने गले में पहना हुआ सोने का हार, कान के टॉप्स दे दिए और 52 कदम चलने चली गई। वापस लौटी तब बाबा फरार हो गया था। इतने में महिला को भी समझ आ गया कि वह ठगी का शिकार हो गई है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सारा मामला समझ आते ही महिला ने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ठगी का मामला दर्ज किया। महिला के बताए हुलिए के मुताबिक पुलिस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। दुर्ग CSP कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ठगी की ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब डीडी नगर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर महिला से ठगी करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शक जाहिर किया कि मामले में ईरानी गैंग का हाथ हो सकता है।

Related Articles

Back to top button