ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
देश

जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा को लेकर छात्रोंं ने पं. रविशंकर शुक्‍ल विवि का किया घेराव

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा को लेकर प्रदेशभर के छात्र पं. रविशंकर शुक्‍ल विश्वविद्यालय का घेराव करने पहुंचे हैं। तकरीबन दो हजार से ज्यादा छात्र यहां मौजूद हैं, जो नारेबाजी कर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मालूूम हो कि कोरोना वायरस संक्रमण काल में एनएसयूआई के छात्र नेताओं के साथ ही कालेज के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पद्धति को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आनलाइन की बजाय अब आफलाइन परीक्षा कराने का फैसला लिया है, जिसका विरोध किया जा रहा है। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय परिसर को घेर लिया है और विश्वविद्यालय प्रबंधन से जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा की मांग की जा रही है।

छात्रों ने आवेदन दिखाते हुए बताया कि हम सेमेस्‍टर के छात्र हैं और हमारी पढ़ाई आनलाइन हुई है, लेकिन विवि और प्राध्‍यपकों द्वारा परीक्षा आफलाइन लेने का निर्णय लिया गया है। हमारी परीक्षा भी आनलाइन होनी चाहिए, क्‍याेंकि कोरोनाकाल में हमने जो रूप किराए पर लिया था, उसे अब हम खाली कर चुके हैं, हम में से अधिकतर रायपुर शहर के बाहर यानि कोई कांकेर, दुर्ग तो कोई अंबिकापुर, नारायणपुर के निवासी हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं जो दूसरे राज्‍य से आकर यहां पढ़ाई कर रहे हैं। हमारी परेशानियों को देखते हुए विवि प्रबंधन को हमारे हित में निर्णय लेना चाहिए। हमारी यही मांग है कि हमारी परीक्षा भी आनलाइन ली जाए।

Related Articles

Back to top button