ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

भाजपा के चिंतन शिविर में शामिल होने पहुंचीं डी पुरंदेश्वरी, रोड शो में जुटी भीड़

जगदलपुर। भाजपा के चिंतन शिविर में शामिल होने राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी जगदलपुर पहुंच गईं। वह हैदराबाद से नियमित विमान से करीब 12 से 1 बजे के बीच जगदलपुर के मां दंतेश्वरी विमानतल पहुंचीं। विमानतल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित कई नेता भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्‍वागत किया। डी पुरंदेश्वरी ने सभी का आत्‍मीयता से अभिनंदन स्‍वीकार किया।

जगदलपुर के मां दंतेश्वरी विमानतल पर पत्रकारों के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि हमारे बहुत से नेता यहां पहुंचने वाले हैं, जिनके साथ मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उनसे जब छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में सीएम वाले मामले को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने फिलहाल इस मुद्दे पर बाद में चर्चा की जाएगी कहा। इसके बाद वहां मौजूद लोकनर्तक दल ने भी मनमोहक नृत्‍य की प्रस्‍तुति देर उनका स्‍वागत किया। इसके बाद रोड शो के दौरान खुली जीप में दंतेश्वरी मंदिर की ओर काफिला रवाना हो गया है। इस रोड शो में काफी संख्‍या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली।

वहीं रोड शो के दौरान जीप में विष्णुदेव साय, केदार कश्यप, कामलचंद भंजदेव, संजय पांडे सवार रहे। खबर लिखे जाने तक पुरंदेश्वरी दंतेश्वरी मंदिर में देवी दर्शन करेंगी, अभी जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच गई हैं। स्वर्गीय महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव एवं पूर्व सांसद बलीराम कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगी। वे शहीद स्मारक भी जाएंगी। ये सभी स्थान सिरहासार चौक में हैं।

Related Articles

Back to top button