ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

डेंगू से बचाने रायपुर के 10 वार्डों में नगर निगम ने शुरू किया विशेष अभियान

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर रायपुर नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में रायपुर के दस वार्डों में महापौर एजाज ढेबर, पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, आयुक्त प्रभात मलिक ने संयुक्‍त रूप से जाकर मौके पर एन्टी लार्वा ट्रीटमेंट, फागिंग सहित चुना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया। इसके अलावा नालियों की सफाई कर विंडो कूलरों में जमा पानी खाली करके केमिकल दवा छिड़काव करवाया।

इसके अलावा जोन सात के वार्ड 22 में विशेष अभियान चलाया गया। मंगलवार को नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक एक के नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड 15 और बाल गंगाधर तिलक वार्ड 18 के क्षेत्र में रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, निगम आयुक्त प्रभात मलिक, निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, निगम अजा एवं अजजा विभाग अध्यक्ष सुन्दरलाल जोगी, जोन क्रमांक एक के जोन अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, वार्ड 18 की पार्षद कामिनी पुरुषोत्तम देवांगन, निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा. तृप्ति पाणीग्रही, जोन एक के जोन कमिश्नर नेतराम चंद्राकर, प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव सहित सम्बंधित निगम जोन अधिकारियों और कर्मचारियों मौजूदगी में सफाई अभियान चलाया गया

महापौर ढेबर, विधायक विकास उपाध्याय ने 10 से अधिक घरों में विंडो कूलरों में पानी का जमाव देखकर कूलरों में जमा पानी को तत्काल खाली करवाया और उन्हें सूखा करके उनमें केमिकल दवा का छिड़काव करवाया। एजाज ढेबर और विकास उपाध्‍याय ने लोगों से आह्वान किया कि मच्छर जनित रोग डेंगू का लार्वा ठहरे और साफ पानी में पनपता है, इसलिये अपने घर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में कहीं पर भी पानी का जमा न होने दें और पानी का जमाव होने पर इसकी तत्काल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।

Related Articles

Back to top button