ब्रेकिंग
Modi Govt 12 Years: एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना; चंद्रबाबू नायडू और अमित श... PoJK Unrest: पाक अधिकृत कश्मीर में सुरक्षा बलों का दमन; प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, कई लोगों की मौत ... Mumbai Flyover Controversy: 250 करोड़ का मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विवादों में; उद्घाटन के बाद ही सतह प... Khurram Parvez Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को दी जमानत; UAPA मामले में... Chhattisgarh News: 'चावल वाले बाबा' नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुल... UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Corruption Case: नकली दवा घोटाले का आरोपी और इंस्पेक्टर गिरफ्तार; CBI ने किया 3 करोड़ की रिश्वत के न... Mussoorie Road Accident: मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, ... Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की 'शिष्या' सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए...
देश

एनआइटी रायपुर के छात्रों को मिला आप्टम, सैमसंग और टाटा स्टील से प्री प्लेसमेंट आफर्स

रायपुर। एनआइटी रायपुर के छात्र, आप्टम (यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप) एवं सैमसंग नामक कंपनियों से प्री-प्लेसमेंट आफर पाने में कामयाब रहे। इन सभी छात्रों को अपने थर्ड ईयर में इन कंपनियों में आन कैंपस इंटर्नशिप मिली थी। इनफार्मेशन टेक्नोलाजी विभाग के फाइनल ईयर छात्रों में अनिश गुप्ता, आश्विन नायर, आयुष गांगुली, आर वेंकटेश गौरव, संस्कृति कैवार्त, शिवा कुमार, टड्डे साई शर्मीला, यीरोज सिन्हा और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्रों में से लोकेश पटेल, मयुर राठौड़, एन हेमंत कुमार, नेहल तिवारी, नितीश कुमार जतवार, प्रतिक चौधरी, राहुल सिंह, रजत मिश्रा, शशांक मिश्रा को आप्टम (यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप) में, साफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर 13.81 लाख रुपये सालाना का प्री-प्लेसमेंट आफर मिला।
आइटी (इनफार्मेशन टेक्नोलाजी) से सौरभ शुक्ला और इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग से धर्मवीर शर्मा को सैमसंग से, 14 लाख रुपये सालाना का प्री-प्लेसमेंट आफर मिला। मेटलर्जिकल एवं मैटेरियल्स इंजीनियरिंग से अनुष्क हंसराज ने ‘माइंड ओवर मैटर’ कम्पीटीशन जीत कर टाटा स्टील में इंटर्नशिप हासिल की, तथा अपने इंटर्नशिप से प्री प्लेसमेंट इंटरव्यू का मौका मिला जिसमे सफल होने पर उन्हें प्री प्लेसमेंट आफर मिला। उन्हें टाटा स्टील में मैनेजमेंट टेक्निकल ट्रेनी के पद पर 11 लाख रुपये सालाना का आफर मिला है। कोविड के विषम परिस्थितियों के बीच ये छात्र अपने सहपाठियों तथा जूनियरों के लिए प्रेरणा के श्रोत बने।
छात्रों का व्यक्तिगत अनुभव

1. अनिश गुप्ता (इनफार्मेशन टेक्नोलाजी विभाग)
मैं अपने स्कूल के दिनों से ही साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता था। आप्टम जैसी प्रतिष्ठित कंपनी से प्री-प्लेसमेंट आफर प्राप्त करना मेरे लिए एक सपने जैसा था। जब मैं अपने दूसरे वर्ष में था तब मैंने कोडिंग शुरू कर दी थी। मुझे काम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग बहुत पसंद है और इससे मुझे डेटा स्ट्रक्चर्स और एल्गोरिदम में एक मजबूत समझ रखने में मदद मिली। मैंने विभिन्न कोडिंग प्लेटफार्म पर 1000 से अधिक प्राब्लम्स हल किया है और उस अभ्यास से मुझे बहुत मदद मिली है। मुझे खुशी है कि मुझे हेल्थकेयर डोमेन में योगदान करने का अवसर मिला है। मैं अपने सीनियर्स को उनके मार्गदर्शन के लिए,विशेष रूप से ट्यूरिंग क्लब ऑफ प्रोग्रामर्स के सभी सीनियर सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं।
2. अनुष्क हंसराज (मेटलर्जिकल एवं मैटेरियल्स इंजीनियरिंग)
टाटा स्टील के साथ मेरा इंटर्नशिप अनुभव वास्तव में रोमांचक और चुनौतीपूर्ण था। मेरी इंटर्नशिप अवधि के दौरान इंडस्ट्रियल नॉर्म्स और चुनौतियों के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। मेरी यात्रा टाटा स्टील द्वारा आयोजित ‘माइंड ओवर मैटर’ प्रतियोगिता के साथ शुरू हुई, जहां मैंने रिसर्च किया और एक विशिष्ट चुनौती पर काम किया, और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद शीर्ष 5 टीमों में जगह बनाई। इंटर्नशिप के दौरान अच्छे काम के कारण, मुझे प्री प्लेसमेंट इंटरव्यू का मौका दिया गया, जिसे मैंने सफलतापूर्वक पीपीओ आफर में बदल दिया। मेरे हिसाब से इस प्रतियोगिता में मेटलर्जिकल साइंस की मूल अवधारणाएं, रिसर्च में रुचि और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। मै अपने साथी अंकित, मेरे माता-पिता और मेरे सभी दोस्तों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पूरी यात्रा में मेरा साथ दिया।

Related Articles

Back to top button