ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
देश

रायपुर से लगे खरोरा में धारदार हथियार से गला रेत प्रेमिका की हत्या

खरोरा। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 40 किलाेमीटर दूर स्थित खरोरा नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिसमें खरोरा नगर में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मिलने बुलावा और प्रेमी के कहने पर पास के जंगल में मिलने आई 22 वर्षीय प्रेमिका की युवक ने गला रेत कर हत्या कर दी। इस मामले का राजफाश तब हुआ जब हत्या के बाद आरोपित युवक खुद आत्महत्या करने की कोशिश करता रहा, जिससे उसके गले में गंभीर चोट आ गई। इलाज कराने वह खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जिसकी सूचना डाक्टरों ने थाने में दी। स्वास्थ्य केंद्र में जब पुलिस ने पूछताछ की तो इस दौरान आरोपित युवक ने पास के जंगल में अपनी प्रेमिका की हत्या करने की जानकारी दी। थाना प्रभारी रमेश मरकाम ने दलबल घटना स्थल पहुंचकर मामले की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक खरोरा निवासी मृतका युवती कपड़े की दुकान में काम करती थी। जिसका खरोरा करियादामा निवासी शिवम ध्रुव से कुछ वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वहीं मृतक युवती बुधवार को काम में न जाकर पास के ही जंगल में अपने प्रेमी शिवम से मिलने पहुंची थी। जहां उसकी हत्या हो गई। कयास लगाया जा रहा है कि इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे प्रेमी ने आवेश में आकर धारदार हथियार से युवती की हत्या कर दी। थाना प्रभारी रमेश मरकाम ने आरोपित युवक को उपचार के लिए रायपुर के डा. भीमराव आंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button