ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

चुचुहियापारा शराब भठ्ठी हटने के बाद समाज में दिख रहा बदलाव: राकेश

बिलासपुर। नशा नाश का मूल जड़ है। स्लम क्षेत्र में शराब दुकान होने से समाज में नकारात्मक असर पड़ता है। चुचुहियापारा शराब भठ्ठी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। इस क्षेत्र के अधिकांश युवा नशे की गिरफ्त में चले गए थे। घरों में आए दिन विवाद होते थे। तोरवा थाना व रेलवे पुलिस को समस्या सुलझाने मशक्कत करनी पड़ती थी। शराब भठ्ठी के हटने के बाद अब परिस्थितियां एकदम उलट है। युवा आत्मनिर्भरता बनने लगे हैं। समाजिक व धार्मिक कार्यों में उनकी रूचि बढ़ी है। यह बातें कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही ।

राधाकृष्ण मंदिर शंकर में जन्माष्टमी के अवसर पर समाज में सक्रिय योगदान देने वालों का सम्मान और मटकी फोड़ उत्सव हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश सिंह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता उमेश चंद्र यादव, नगर निगम के एमआइसी मेंबर अजय यादव, वार्ड नंबर 44 के पार्षद रेणुका नागपुरे, वार्ड नंबर 36 के पार्षद अब्दुल खान एवं समाजिक कार्यकर्ता नवल वर्मा उपस्थित थे। मंदिर समिति की ओर से इन सभी अतिथियों को पुष्प व श्रीफल सहित स्मृति चिन्ह भेंठकर सम्मानित किया गया।

दरसल इन सभी ने चुचुहियापारा में शराब दुकान को हटाने में सक्रिय योगदान दिया था। जिसका परिणाम है कि मुहल्ले में अब शराब की जगह दूध डेयरी और अन्य दुकानें खुल गई है। युवा समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। महिला समिति के गठन के साथ बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने लगे हैं। पार्षद रेणुका ने कहा कि जल्द ही वार्ड में सुरक्षा समिति का गठन भी किया जाएगा। घरों में नशामुक्ति के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समिति की ओर डा.अजय यादव, रानू यादव, प्रदीप जाना, दिलीप जाना, सोमनाथ तिवारी, महेश राव, मनीष भाई शाह, अनुप सिन्हा, कैलाशतिवारी, संजय मौर्य, अशीष यादव आदि उपस्थित थे।

दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

श्री कृष्ण के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया गया। भजन किर्तन हुआ। बाल रूप में श्रीकृष्ण के दर्शन के साथ महाआरती हुई। पंजरी एवं भोग प्रसाद का वितरण किया गया। समाज में विशेष योगदान देने और वरिष्ठजनों का श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंठ कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button