ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मनोरंजन

फैजल फारूकी का दावा, ‘दिलीप कुमार के निधन के बाद से हैं तनाव में’

नई दिल्लीl दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया हैl सायरा बानो डॉक्टरों की निगरानी में हैl सायरा बानो के कई टेस्ट और जांच की गई हैl सायरा बानो को अस्पताल में सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया थाl अब वह डॉक्टरों की निगरानी में उपचार करा रही हैl सायरा बानो के परिवार के खास मित्र फैजल फारुकी ने इस बारे में जानकारी दी हैl

फैजल फारूकी पिछले कुछ समय से सायरा बानो और दिलीप कुमार के प्रवक्ता के तौर पर भी काम कर रहे हैंl उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘चिंता करने की कोई बात नहीं हैl भगवान का आशीर्वाद हैl उन्हें मुंबई के खार इलाके में स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थीl उनकी स्थिति ठीक है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैl कोरोना महामारी के चलते सारी सावधानियां बरती जा रही हैl फैजल फारूकी ने यह भी कहा कि दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो काफी दुखी थी और उन्हें काफी तनाव हो गया थाl

फैजल फारुकी कहते है, ‘दिलीप साहब की डेथ के बाद उन्हें बहुत ज्यादा तनाव थाl इसके चलते उनकी तबीयत और बिगड़ गईl वर्तमान में वह आईसीयू में है लेकिन उनकी स्थिति ठीक हैl डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी हैl इसके अलावा कई टेस्ट किए जा रहे हैंl’ इसके पहले मीडिया में यह खबरें आ रही थी कि सायरा बानो को दिल का दौरा पड़ा हैl इसपर उन्होंने कहा, ‘हार्टअटैक नहीं था, सीने में दर्द थाl कई लोग कह रहे हैं कि मौसम में हुए बदलाव के कारण भी ऐसा संभव हो सकता हैl 3 दिन से वह अस्पताल में हैl लोग तो कुछ भी बोलेंगेl हकीकत मैं बता रहा हूंl उनका कोरोना का टेस्ट नेगेटिव आया हैl वह अभी आराम कर रही हैंl’

सायरा बानो के पति दिलीप कुमार का निधन इस वर्ष 7 जुलाई को हो गया थाl सायरा बानो ने जंगली नामक फिल्म से बॉलीवुड में 1961 में डेब्यू किया थाl वह पड़ोसन, हेराफेरी, दीवाना और अमन जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button