ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल बोले, पर्वत, नदियों और जीव-जंतुओं की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भारत में शराब की खपत के चौंकाने वाले आंकड़े: कर्नाटक पहले स्थान पर, दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा दिल्ली से छतरपुर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी मुंबई के कांदिवली में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी small savings schemes 2026, fixed deposit interest rates, डाकघर बचत योजनाएं, बैंक एफडी तुलना. साइबर हमलों से निपटने के लिए OpenAI ने लॉन्च किए दो नए सिक्योरिटी टूल्स, सॉफ्टवेयर की कमजोरियां करें... वर्ल्ड डायबिटीज डे विशेष: खाने के तुरंत बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से कैसे कंट्रोल होता है ब्लड शुगर? ज... अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की... उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिक... कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ता...
विदेश

रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साधा निशाना, कहा- अमेरिका अफगानिस्तान मिशन में रहा खाली हाथ

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की बीस साल की मौजूदगी के बाद वापसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पुतिन ने कहा कि अमेरिका को इससे नुकसान के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ। अफगानिस्तान मिशन त्रासदी बनकर रह गया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र पर विदेशी मूल्यों को थोपना असंभव है। युवाओं के एक कार्यक्रम में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका यहां बीस साल तक रहा। इस दौरान उसने अपने यहां की जीवन शैली लागू करने की कोशिश की। अपने मूल्यों को थोपने में लगा रहा। परिणाम कुछ भी नहीं निकला।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह भी कहा कि अफगानिस्‍तान में लोगों का जानमाल का भारी नुकसान हुआ। इस सबके लिए सीधे तौर पर अमेरिका और वहां रहने वाले लोग जिम्मेदार हैं। ज्ञात हो कि अमेरिकी सेना की वापसी के बाद अब मध्य एशियाई देशों की अफगानिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षा प्रबंध कड़े करने की जिम्मेदारी रूस पर आ गई है। इसके लिए उसने सीमा पर युद्धाभ्यास भी किया है।

Related Articles

Back to top button