ब्रेकिंग
Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द...
देश

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बेटे तेजप्रताप की विधायकी हो सकती है रद, अदालत ने दिया ये आदेश

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे की परेशानी बढ़ सकती है। पटना हाई कोर्ट ने राजद विधायक तेजप्रताप यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों के विवादित बिंदुओं को रिकार्ड पर रखने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता विजय कुमार यादव ने समस्तीपुर जिला में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से तेजप्रताप यादव के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। पांच अगस्त को एकल पीठ ने आरोप निर्धारित करते हुए अदालत में पेश करने का निर्देश दिया था। सुनवाई के लिए मामले को 30 सितंबर को सूचीबद्ध किया गया है।

एकल पीठ ने मामले की अगली सुनवाई में संबंधित पक्षकारों की गवाही और दस्तावेजों की सूची भी अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। बताते चलें कि यह मामला 2020 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। याचिकाकर्ता ने बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव द्वारा जान बूझकर अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा नहीं देने का आरोप लगाया है

जदयू उम्मीदवार को विजयी घोषित करने की मांग

पटना हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि जनप्रतिनिधि कानून की धारा 123 (2) के अनुसार यह भ्रष्ट आचरण में आता है। याचिकाकर्ता ने तेजप्रताप यादव के निर्वाचन को अमान्य बताते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार राज कुमार राय को विजयी घोषित करने का आग्रह किया है। ऐसे में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव की परेशानी बढ़ सकती है। बता दें कि अभी तेजप्रताप यादव समस्तीपुर की हसनपुर विधानसभा के विधायक हैं। इसके पहले वैशाली के महुआ से उनका निर्वाचन हुआ था। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में उन्होंने अपनी सीट बदल ली थी। विधानसभा क्षेत्र बदलने के बाद भी तेजप्रताप को सफलता मिली और उन्होंने चुनाव जीत लिया। गौरतलब है कि तेजप्रताप बिहार सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button