ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

पांच से 18 साल के बच्चों पर एक और कोरोना वैक्सीन के परीक्षण को मंजूरी, अक्‍टूबर तक‍ मिल सकता है टीका

नई दिल्ली। भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआइ) ने हैदराबाद की दवा कंपनी बायोलाजिकल ई लिमिटेड को कुछ शर्तों के साथ अपनी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का पांच से 18 वर्ष की आयु के बच्चों पर दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण को मंजूरी दे दी ही। सूत्रों के मुताबिक बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की वैक्सीन ‘कार्बेवैक्स’ का क्लीनिकल परीक्षण देश में 10 स्थानों पर किया जाएगा। टीके का दूसरे/तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण का उद्देश्य बच्चों और किशोरों में इसकी सुरक्षा और प्रभाव के अलावा यह पता लगाना है कि यह कितनी मात्रा में एंटीबाडी विकसित करता है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि यह टीका अक्‍टूबर तक आ सकता है।

दिसंबर तक 30 करोड़ टीके की आपूर्ति करेगी कंपनी

नीति आयोग के सदस्‍य डा वीके पाल ने बताया कि बायोलॉजिकल ई के तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। हमें रिजल्‍ट की प्रतीक्षा करनी चाहिए। हमें उम्मीद है कि यह अगले महीने या दो महीने में रिजल्‍ट आ जाएगा। उन्होंने व्यापक प्रतिबद्धता की है कि वे साल के अंत तक एक बड़ी संख्‍या में टीके की आपूर्ति करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जून में घोषणा की थी कि बायोलाजिकल ई लिमिटेड दिसंबर तक भारत को कार्बेवैक्स की 30 करोड़ खुराक की आपूर्ति करेगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 30 करोड़ टीकों के लिए बायोलॉजिकल ई को 1,500 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान किया है।

जाइडस कैडिला के टीके को मिल चुकी है मंजूरी

डीसीजीआइ की ओर से टीके के क्लीनिकल परीक्षण की अनुमति कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की सिफारिशों के आधार पर दी गई।अब तक डीसीजीआइ की ओर से देश में विकसित किए गए जाइडस कैडिला के टीके जाइकोव-डी के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान की गई है जो देश में 12 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के लिए उपलब्ध होने वाला यह पहला कोविड-19 रोधी टीका बन गया है।

Related Articles

Back to top button