ब्रेकिंग
Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: होटल अग्निकांड में 21 की मौत, मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार; नियमों की स... Delhi Fire Tragedy: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत; CA के पूरे परिवार समेत 8 लोगों ... Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न...
देश

37 देशों में फैला कोरोना संक्रमण, भारत ने जापानी क्रूज में फंसे 119 भारतीय व 5 विदेशी निकाले

कोरोना वायरस का पूरी दुनिया में खौफ फैला हुआ है। यह महामारी अब कई देशों में पैर पसार चुकी है। इसी बीच कोरोना प्रभावित क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेस पर सवार 119 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का स्पेशल विमान आज सुबह (गुरुवार) नई दिल्ली पहुंचा। एयर इंडिया के इस स्पेशल विमान में 119 भारतीयों के अलावा श्रीलंका, नेपाल, साउथ अफ्रीका और पेरु के पांच नागरिकों भी लाया गया है। अपने और पड़ोसी देशों के नागरिकों के सफल निकासी की सुविधा के लिए भारत सरकार ने जापानी अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

PunjabKesari

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘जापान में कोरोना वायरस से प्रभावित डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर फंसे भारत के 119 और श्रीलंका, नेपाल, साउथ अफ्रीका और पेरु के पांच नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का विमान तुरंत टोक्यो से नई दिल्ली पहुंचा है।’ विदेश मंत्री ने जापानी अधिकारियों की प्रशंसा की है और एयर इंडिया को धन्यवाद दिया है। बता दें कि जापान में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जापानी क्रूज डायमंड प्रिंसेस को अलग रखा गया था।

चीन में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 2700 से अधिक हो गई है और पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 80000 हो चुकी है और अब तक 37 देशों में इसका संक्रमण फैल चुका है। जापान में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 5 फरवरी को जापानी लग्जरी क्रूज डायमंड प्रिंसेस को अलग रखा गया। इस क्रूज जहाज पर कुल 3711 लोग सवार थे, जिनमें से 138 भारतीय थे। इनमें से 16 में कोरोना वायरस का पॉजिटिव टेस्ट पाया गया, जिन्हें उपचार के लिए जापान में ही रखा गया है, जबकि शेष को भारत वापस लाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button