ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेदिक दवाओं और गाइडलाइंस को लेकर शुरू किया कैंपेन

नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) ने गुरुवार को आयुष रोगनिरोधक दवाओं के वितरण का अभियान शुरू किया। साथ ही देशभर के 75 लाख की जनता की लाइफस्टाइल व खान-पान को लेकर लिखित गाइडलाइंस भी देने की शुरुआत की है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्करों का खास ध्यान रखा जा रहा है।

कोविड-19 से बचाव के लिए दिए जा रहे इन आयुर्वेद के इन रोगनिरोधी दवाओं में संशमणि वटी (Sanshamani Vati) है जिसे गुडुची या गिलोय घन वटी (Guduchi or Giloy Ghan Vati) और अश्वगंधा घन वटी (Ashwagandha Ghan Vati) के तौर पर जानते हैं। इस किट और गाइडलाइंस को CCRAS (Central Council for Research in Ayurvedic Medicines) ने तैयार किया है।

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत चल रहे आयुष सप्ताह में अपनी विभिन्न गतिविधियों की सीरिज में आयुष मंत्रालय की ओर से यह पहल की जा रही है। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और आयुष राज्य मंत्री डाक्टर मुंजपारा महेंद्रभाई ने संयुक्त रूप से आज इस अभियान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस अभियान का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों और अभियान को मूर्त रूप देने में योगदान देना है ताकि ‘सभी के लिए स्वास्थ्य’ सुनिश्चित किया जा सके। प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सात कार्यों को सूचीबद्ध किया है और उनमें से पहला है बुजुर्गों की देखभाल करना।

Related Articles

Back to top button