ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

सात सितंबर से 40 मौतों के मामलों की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक सर्कुलर जारी करके कहा है कि 40 मौतों के मामले तीन सदस्यीय पीठों के समक्ष सूचीबद्ध किए जाएंगे और उनकी सुनवाई सात सितंबर से शुरू होगी। इनमें लश्कर-ए- तैयबा आतंकी मुहम्मद आरिफ से जुड़ा एक मामला भी शामिल है।

दोषियों की चार पुनर्विचार याचिकाएं

सूची में दोषियों की चार पुनर्विचार याचिकाएं भी शामिल हैं जिनकी अपीलें अदालत ने उनकी मौत की सजा को बरकरार रखते हुए खारिज कर दी थीं। एक मामला वर्ष 2000 में लाल किले पर हुए हमले में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी मुहम्मद आरिफ उर्फ अशफाक की सजा से जुड़ा है। इस हमले में सेना के जवानों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।

इससे पहले शीर्ष अदालत ने एक सितंबर से सामान्य तरीके से मामलों की अंतिम सुनवाई को स्वीकृति देने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की थी और कहा था कि वह कोरोना मानकों का सख्ती से पालन करते हुए मंगलवार से गुरुवार तक हाइब्रिड विकल्प पर अमल करेगा। सेकेटरी जनरल द्वारा 28 अगस्त को जारी SOP में यह स्पष्ट किया गया था कि अदालत सोमवार और शुक्रवार को विभिन्न मामलों की सुनवाई वर्चुअल माध्यम से जारी रखेगी।

Related Articles

Back to top button