ब्रेकिंग
Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय... Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हाईप्रोफाइल केस में कल्पना मिश्रा को मिली जमानत, कोर्... ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक प्लान: सेंट्रल दिल्ली में सुबह 9:30 से रात 9:30 तक... Bijnor News: BRICS सम्मेलन में छाई बिजनौर की ‘विदुर हर्बल टी’, 1 लाख के लोन से खड़ा किया 12 करोड़ का...
देश

भारत में कोरोना की तीसरी लहर के संकेत, आज फिर 40,000 से ऊपर दर्ज हुए नए मामले

कोरोना के मामलों में लगातार आ रहे उछाल के चलते देश में तीसरी लहर का संकट मंडराने लगा है। कहा जा रहा है कि सितंबर और अक्टूबर के बीच कभी भी कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है,  कुछ राज्‍यों में संक्रमण के बढ़ते मामले इसकी आहट दे रहे हैं।देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 42,618 नए मामले सामने आए हैं, अकेले केरल में 29,322 मामले दर्ज किए गए हैं।

  • कुल मामले: 3,29,45,907
  • सक्रिय मामले: 4,05,681
  • कुल रिकवरी: 3,21,00,001
  • कुल मौतें: 4,40,225
  • कुल वैक्सीनेशन: 67,72,11,205

एक दिन में 330 मरीजों की मौत 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 के 42,618 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,45,907 हो गई। संक्रमण से  330 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर  4,40,225  हो गई है। वहीं, लगातार चौथे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी
देश में अब तक कोरोना से 4 लाख 5 हजार 681 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 21 लाख 1 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अकेले केरल की बात करें तो वहां कोविड-19 के 29,322 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 41.51 लाख से अधिक हो गए। बीमारी से 131 लोगों की मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या 21,280 हो गई।

अब तक दी गई 67.65 करोड़ से अधिक खुराक 
देश में शुक्रवार तक कोविड-19 रोधी टीके की 67.65 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को टीके की 51,88,894 खुराक दी गई। टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से लेकर अब तक सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में 18-44 आयु वर्ग के 26,66,03,686 लोगों को पहली खुराक और 3,20,41,597 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button