ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद सदमें में फैन, युवती की हो गई क्या हालत

टीवी और फिल्मों के अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का शुक्रवार को परिवार, दोस्तों और साथी कलाकारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। चालीस वर्ष की उम्र में उनके अचानक निधन से फिल्म जगत सदमे में है। टेलीविजन धारावाहिक ‘‘बालिका वधू” से घर-घर पहचान बनाने वाले और ‘‘बिग बॉस सीजन-13” के विजेता रहे अभिनेता को बृहस्पतिवार की सुबह दस बजकर 20 मिनट पर जुहू के कूपर अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उनका अंतिम संस्कार ओशिवरा शव दाहगृह में किया गया, जहां बाहर में काफी संख्या में लोग इकट्ठा थे। वहीं  सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से उनकी एक फैन को ऐस झटका लगा कि वह कौमा में पहुंच गई।

दरअसल हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कौमा  के बाद लड़की के अस्पताल जाने की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में  सिद्धार्थ शुक्ला की एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ डॉक्टर जयेश ठाकर नाम के एक यूजर का पोस्ट है। उन्होंने लिखा है- ‘सिद्धार्थ शुक्ला की एक फैन उनके निधन की खबर सुनकर आंशिक कोमा में चली गई। हम उनके अच्छे होने की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि इस कठिन समय में सभी #sidnaaz फैंस मजबूत होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि- ‘दोस्तो, अपने परिवार या दोस्तों से बात करें। अकेले ना रहें। हाल ही में सिडनाज की एक फैन बाथरूम में बेहोश पाई गई, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। कृपया अपना ख्याल रखें। उसके लिए प्रार्थना करें।

पार्थिव शरीर की अंतिम झलक पाने को बेताब थे लोग
अभिनेता का पार्थिव शरीर की अंतिम झलक पाने को बेताब थे। शव दाहगृह के अंदर शुक्ला की मां रीता और उनके सहकर्मी अभिनेता अली गोनी, असीम रियाज, पारस छाबड़ा, माहिरा खान, अभिनव शुक्ला, जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज आदि मौजूद थे। शुक्ला की मित्र और उनकी महिला मित्र बताई जा रही शहनाज गिल शव दाहगृह अपने भाई के साथ पहुंचीं। शहनाज और शुक्ला की मुलाकात ‘‘बिग बॉस सीजन-13” के दौरान हुई थी और दोनों काफी लोकप्रिय युगल बन गए थे। कार से उतरते वक्त शहनाज रो रही थीं और उनका भाई उन्हें सांत्वना दे रहा था। इसके बाद पुलिसकर्मी और उनके भाई उन्हें शव दाहगृह के अंदर ले गए। अभिनेता के घर श्रद्धांजलि देने जाने वालों में बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और राजकुमार राव शामिल थे।

धवन ने उनके साथ ‘‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया” में काम किया था। मॉडल से अभिनेता बने शुक्ला ने टेलीविजन धारावाहिक ‘‘बाबुल का आंगन छूटे ना” से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और ‘‘बालिका वधू” से उन्हें लोकप्रियता मिली थी। शुक्ला ने धारावाहिकों के अलावा रियलिटी शो ‘‘झलक दिखला जा 6”, ‘‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 7” और ‘‘बिग बॉस सीजन-13” में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने 2014 में करण जौहर निर्मित फिल्म ‘‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया” में सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई थी।

Related Articles

Back to top button