ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

बोइसर में कपड़ा फैक्टरी में तेज धमाके के बाद भीषण आग, एक की मौत; चार घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के बोईसर (Boisar) में शनिवार सुबह जखारिया फैब्रिक लिमिटेड (Jakharia Fabric Ltd) नाम की एक कपड़ा फैक्टरी में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई जबकि हां उपस्थित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्‍पताल पहुंचा दिया। फिलहाल दमकल विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश में लगा हुआ है।

jagran

jagran

ठाणे के अंबरनाथ इलाके में कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग

कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके के मंकोली एमआईडीसी में स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में भी भीषण आग लग गई थी। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी। ठाणे क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन शाखा के प्रमुख संतोष कदम के अनुसार तीन मंजिला फैक्‍टरी के भूतल पर सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर आग लग गई थी, जिसकी वजह से परिसर में रखा कपड़े का भंडार जलकर पूरी तरह से राख हो गया था। आनंद नगर एमआईडीसी, अंबरनाथ और बदलापुर से पहुंचे अग्निशमन वाहनों और कर्मचारियों ने कुछ घंटों की मशक्‍कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया था।

पुणे के उरुली देवची गांव में कपड़ा गोदाम में आग

बीते दिनों पुणे के उरुली देवची गांव में कपड़ा के गोदाम में भीषण आग लग गई थी। आग इतनी भयानक थी कि इस हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल के चार वाहन मौके पर पहुंच गए थे। इस हादसे में घायल हुए मजदूरों को भी अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया था। जिस जगह ये हादसा हुआ था ये जगह पुणे से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना साड़ी के एक गोदाम में हुई थी।

Related Articles

Back to top button