ब्रेकिंग
WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प... पुरुषों में तेजी से फैलने वाली गंभीर बीमारी है प्रोस्टेट कैंसर, शुरुआती चरण में इसके लक्षण आसानी से ... भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ...
देश

करीब से गुजरी मौत! आगरा में खाई में लटकी 40 यात्रियों से भरी बस, 25 यात्री घायल

आगरा: ताजनगरी आगरा (Agra) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब करौली जिले से कासगंज जा रही 40 यात्रियों से सवार प्राइवेट बस (Private bus) सड़क किनारे खाई में लटक गई। ये नजारा देखते ही आस-पास के दौड़े चले आए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। इस हादसे में 24 यात्री घायल (25 passengers injured) हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) भेज दिया गया है।

बता दें कि राजस्थान के करौली जिले से प्राइवेट बस कासगंज के सोरो जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 7 बजे बस खेरागढ़ के नगला दूल्हा के पास पहुंची ही थी। तभी सामने से आ रही बुलेरो (Bolero) बचाने के प्रयास में बस पर से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। वहीं, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोक सुनकर आस-पास के लोग दौड़े चले आए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में 24 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। वहीं एक महिला यात्री की हालत गंभीर है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक यात्रियों ने बताया कि बस के सामने अचानक एक बुलेरो गाड़ी आ गई। ड्राइवर ने उसे बचाने का प्रयास किया तो पीछे डंपर आ रहा था। ऐसे में ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और बस सड़क किनारे खाई में लटक गई। गनीमत रही कि डंपर से भिड़ंत नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, एक यात्री ने बताया कि ऐसा लगा अब जान चली ही जाएगी।

Related Articles

Back to top button