Breaking
चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो डूबे एक का शव मिला 30 से ज्यादा तत्वों से बना है आपका मोबाइल 3 धातुएं तो बेहद दुर्लभ जानें कैसे है धरती को खतरा साहित्य रचना को अविरल बहने प्रेरित करती हैं मेरी मां कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया धरना प्रदर्शन जारी राष्ट्रपति ने दी अनुमति हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध के लिए अधिनियम में होगा संशोधन तीन बच्चों की मां ने कीटनाशक पी लिया उपचार के दौरान हुई मौत काली पट्टी बांधकर उतरी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम उड़ीसा ट्रेन हादसे पर जताया शोक इस पौधे को करियर के लिए माना जाता है लकी तनाव मुक्त होता है जीवन जमीन विवाद में मारपीट और गोलीकांड के आरोपित के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराईएक की मौत

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को कालाकाँकर राजवंश की राजकुमारी रत्ना सिंह का मिला सहयोग

प्रतापगढ़ | प्रताप किरण फाउंडेशन टीम के द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में छात्र/छात्राओं के जागरूकता जनपद के गौरवशाली इतिहास से आज की युवा पीढी़ परिचित हो सके इसको देखते हुए विद्यालय स्तरीय निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी विद्यालयों का सहयोग प्राप्त हो रहा है |

प्रताप किरण फाउंडेशन का मानना है कि जब भी हम देश की आजादी में प्रतापगढ़ के योगदान की बात करते हैं तो सबसे पहला नाम बडे़ ही गर्व के साथ कालाकाँकर के बिसेन राजवंश का लिया जाता है | जिसको देखते हुए कार्यक्रम संयोजक पंकज त्रिपाठी ने कालाकाँकर की राजकुमारी पूर्व सांसद रत्ना सिंह से मिलने का समय व सहयोग मांगा जिसके तहत राजकुमारी रत्ना सिंह ने अपने स्वभाव के तहत हर संभव सहयोग की बात करते हुए मुख्य कार्यक्रम कालाकाँकर राजवंश के प्रांगण में करने का सुझाव दिया जिसे प्रताप किरण टीम ने स्वीकार कर लिया | इसके साथ ही राजकुमारी रत्ना सिंह ने कालाकाँकर फाउंडेशन को भी इस आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप में शामिल करने की बात कही गयी है |

प्रताप किरण टीम से विशेषवार्ता में राजकुमारी रत्ना सिंह ने बताया कि पंडित मदनमोहन मालवीय, महात्मा गांधी , सरदार बल्लभ भाई पटेल, गोविन्द वल्लभ पंत, गणेश शंकर विद्यार्थी , प्रताप नरायण मिश्र, सुमित्रा नंदन पंत जैसे राष्ट्रीय विभूतियों कि कर्म स्थली यह रियासत रही है | इसके साथ ही हजारों लोगों ने देश की आजादी में अपना बलिदान दिया है |
राजा हनुमत सिंह ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अपने पुत्र राजा लाल प्रताप सिंह की आहुति दी | राजा रामपाल सिंह, राजा रमेश सिंह, राजा अवधेश सिंह, राजा दिनेश सिंह विदेश मंत्री रहे ग्राम पंचायत के वर्तमान स्वरूप के जन्मदाता राउंड टेबल के संपादक रहे | राजा दिनेश सिंह 6 बार लोकसभा व 3 बार राज्य सभा के सदस्य रहे | प्रतापगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है | इसके बाद राजकुमारी रत्ना सिंह ने गौरवशाली परम्परा को आगे बढा़ रही हैं तीन बार प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद रही हैं जनपद में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना आपने किया जिससे लाखों किसान लाभांवित हो रहे हैं राजकुमारी रत्ना सिंह लगातार समाजसेवा में सक्रीय हैं |
प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ ने कालाकाँकर राजवंश के लिए लिखा है –

तुमने दिया देश को जीवन
देश तुम्हें क्या देगा,
अपना नाम अमर करने को,
नाम तुम्हारा लेगा |

चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो डूबे एक का शव मिला     |     30 से ज्यादा तत्वों से बना है आपका मोबाइल 3 धातुएं तो बेहद दुर्लभ जानें कैसे है धरती को खतरा     |     साहित्य रचना को अविरल बहने प्रेरित करती हैं मेरी मां     |     कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया धरना प्रदर्शन जारी     |     राष्ट्रपति ने दी अनुमति हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध के लिए अधिनियम में होगा संशोधन     |     तीन बच्चों की मां ने कीटनाशक पी लिया उपचार के दौरान हुई मौत     |     काली पट्टी बांधकर उतरी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम उड़ीसा ट्रेन हादसे पर जताया शोक     |     इस पौधे को करियर के लिए माना जाता है लकी तनाव मुक्त होता है जीवन     |     जमीन विवाद में मारपीट और गोलीकांड के आरोपित के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर     |     तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराईएक की मौत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201