ब्रेकिंग
Punjab Drug Control Staff Shortage: पंजाब में फार्मा नशे पर लगाम लगाने के लिए सिर्फ 51 ड्रग इंस्पेक्... Parvinder Jhota Murder Case: परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में एकजुट हुए पंजाबी कलाकार, सिद्धू मूसे... Amit Shah Mansa Visit: मानसा दौरे का शेड्यूल तय, गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पहुंचेंगे— परविंद... Haryana Weather Update: हिसार समेत प्रदेश में लुढ़का दिन-रात का पारा, मौसम विभाग ने जताई बारिश की सं... Bhiwani Murder Case: भिवानी में आटा चक्की संचालक की सनसनीखेज हत्या, लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी और पिता... Faridabad DJ Operators Protest: शादियों में डीजे बैन के खिलाफ उतरे डीजे संचालक, महापंचायत में रखी रो... Kurukshetra Road Accident: पिहोवा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौलाना आजाद मेड... Panchkula Ravan Effigy Controversy: पंचकूला में दशहरे से पहले रावण के पुतले बनाने को लेकर बड़ा विवाद... Amit Jani Threatened in Sonipat: फिल्म निर्माता अमित जानी पर हमले की कोशिश, वैष्णो देवी से लौटते समय... Rohtak Crime News: रोहतक में चार साल की बच्ची से तीन बार हुआ यौन उत्पीड़न, सगे पिता और मां गिरफ्तार
देश

रास्ता रोककर होटल के मैनेजर पर किया हमला कार में की तोड़फोड़

बिलासपुर। टिकरापारा स्थित शिव टाकीज के पास पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने कार सवार होटल के मैनेजर को रोक लिया। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर पिटाई की। फिर उनकी कार में तोड़फोड़ भी कर दिया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में शिकायत लेकर पहुंचे मैनेजर के खिलाफ ही अपराध दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार संदीप अहिरवार पिता सुखदास अहिरवार टिकरापारा स्थित विक्रम टेलर्स के पास रहते हैं। वे बेकर्स इविजा होटल में मैनेजर हैं। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे संदीप बेकर्स होटल में काम करने के बाद अपने घर जा रहे थे।

अभी वे शिव टाकीज स्थित निरंजनम कार के पास पहुंचे थे। तभी खटिक मोहल्ला निवासी गोलू खटिक, मोनू खटिक व अन्न्ू खटिक ने रोक लिया। फिर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौल करने लगे। इस पर उन्होंने गाली देने से मना कया, तो जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान हमलावर युवकों ने उनकी इयोन कार क्रमांक सीजी 10 एफए 5417 में भी तोड़फोड़ कर दिया।

इस घटना के बाद आहत युवक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचा। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506, 427, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने हमलावर युवकों की तरफ से गोलू खटिक की शिकायत पर आहत युवक संदीप अहिरवार के खिलाफ भी धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

एसपी के आदेश को किया दरकिनार

एसपी दीपक झा ने गुंडागर्दी व मारपीट करने के मामलों में एक पक्षीय अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, उनका मानना है कि हमला करने वाले युवक मारपीट करते हैं और फिर थाने में जाकर मार खाने वाले के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करा देते हैं। पुलिस भी बिना जांच किए ही दोनों पक्षों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया जाता है। एसपी झा ने सभी थानेदारों को इस तरह से काउंटर अपराध दर्ज करने की प्रथा को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी पुलिस मारपीट के इस तरह की घटनाआंें में काउंटर अपराध दर्ज करने से बाज नहीं आ रही है।

Related Articles

Back to top button