ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
देश

15 अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर में होगी कड़ी सुरक्षा, भेजी जाएंगी 100 कंपनियां

केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बंदोस्त को और सख्त करने का फैसला किया है। कश्मीर घाटी में 15 अगस्त से पहले सुरक्षाबलों की 100 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की जाएंगी। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “सीआरपीएफ की 50, बीएसएफ की 10, एसएसबी की 30, आईटीबीपी की 10 कंपनियां तैनात की जाएंगी।”

PunjabKesari
घाटी में आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए नरेंद्र मोदी सरकार कोई जोखिम मोल लेना नहीं चाहती। आतंकवादी 15 अगस्त या उसके आसपास आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। कश्मीर आतंकवाद का दंश बरसों से झेल रहा है। कई बार आतंकियों ने घाटी के रास्ते देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले को अंजाम देने का प्लान तैयार किया, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया।
PunjabKesari
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का लगातार उल्लंघन होने से भी आतंकियों को घाटी में घुसने का मौका मिलता है। बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से कई बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर पाकिस्तान ने तीन जगहों पर सीजफायर तोड़ा। 23 जुलाई को दोपहर करीब 12:20 बजे पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर सीजफायर तोड़ा।
PunjabKesari
सेना के प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान की सेना ने दूसरा संघर्ष विराम उल्लंघन कृष्णाघाटी और मेंढर सेक्टरों में किया। पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले सोमवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button