ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
देश

NCP को एक और झटका, सचिन अहीर के बाद महिला विंग अध्यक्ष चित्रा बाघ ने भी छोड़ा साथ

मुंबई: महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी को जल्द ही एक और झटका लगा है। एनसीपी की ​महिला विंग की अध्यक्ष चित्रा बाघ ने इस्तीफा दे दिया है और जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।  इससे पहले 25 जुलाई को सचिन अहीर शिवसेना में शामिल हो गए थे।

इसके अलावा एनसीपी के विधायक वैभव पिचड भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में कुछ और नेता भी भाजपा शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। इन नेताओं में एनसीपी के भाष्कर जाधव,अवधूत तटकरे कांग्रेस के विधायक कालीदास कोलंबकर जय कुमार और सुनील केदारे  हैं। भाष्कर और अवधूत शिवसेना के संपर्क में है और जय कुमार और सुनील केदारे भाजपा के संपर्क में हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में नेताओं का पार्टी छोड़ना कांग्रेस और एनसीपी के लिए बड़ा झटका है। कुछ समय विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे राधाकृष्ण विखे पाटिल भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने पार्टी में शामिल होते ही उन्हें मंत्रालय भी दिया था। पाटिल कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं और माना जा रहा है कि उनके पार्टी छोड़ने का कांग्रेस पर बड़ा असर पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button