ब्रेकिंग
जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN...
देश

शपथ ग्रहण के बाद एक्शन में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, किसानों के लिए किया बड़ा ऐला

बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना’ के तहत सरकार लाभार्थियों को चार हजार रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करेगी। इस योजना के तहत छह हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बुनकरों के कर्ज माफ करने का भी ऐलान किया। यह रकम फिलहाल 100 करोड़ रुपये है।
PunjabKesari
किसानों और बुनकरों के लिए किया ऐलान 
कैबिनेट बैठक के बाद यहां पत्रकारों से उन्होंने कहा कि दो महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इनमें पहला है ‘किसान सम्मान योजना’ के लाभार्थियों को दो किस्तों में चार हजार रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करना। दूसरा फैसला है, बुनकरों के करीब 100 करोड़ रुपये के कर्ज की माफी। येदियुरप्पा ने कहा कि किसान पुत्र होने के नाते सूखे से जूझ रहे किसानों की मदद करना उनकी प्रतिबद्धता में शामिल है।

पिछली सरकार के कर्जमाफी फैसले की होगी समीक्षा
पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई फसल कर्ज माफी योजना को लेकर येदियुरप्पा ने कहा कि वह समीक्षा के बाद इस पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) के साथ बदले की भावना के साथ कोई कार्रवाई नहीं करेगी।

बदले की भावना से नहीं करूंगा काम
उनके इस बयान को विपक्षी दलों (कांग्रेस-जदएस) के साथ सौहार्द्रपूर्ण रिश्तों की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है जो पहले भाजपा पर अपनी सरकार को अस्थिर करने के लिए खरीद फरोख्त का आरोप लगा रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कर्नाटक की जनता और विपक्षी दलों को आश्वस्त करता हूँ कि किसी भी परिस्थिति में प्रतिशोध की राजनीति को बढ़ावा नहीं दूंगा।

येदियुरप्पा ने कहा कि भले ही कोई मुझमें दोष निकाले, मैं मानवीय व्यवहार करुंगा। मैं ‘भूल जाओ और माफ करो’ की नीति में विश्वास करता हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 14 माह से प्रशासनिक ठहराव की स्थिति थी और अगले तीन से चार माह में लोग बदलाव को खुद महसूस करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button