ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
खेल

विराट कोहली अपनी पर्सनल खुन्नस की वजह से आर अश्विन को प्लेइंग XI में नहीं कर रहे शामिल, इंग्लिश क्रिकेटर ने लगाया आरोप

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए आर अश्विन के प्लेइंग इलेवन में शामिल न होने से कई लोग हैरान हैं। कई क्रिकेट पंडितों का मानना है कि अश्विन को ओवल टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होना चाहिए था। वर्तमान भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक, अश्विन ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था लेकिन उसके बाद से वो लगातार बेंच पर बैठे हैं।रवींद्र जडेजा, जिन्होंने पिछले दौरे पर केवल एक टेस्ट मैच खेला था और उन्हें पहली पसंद के स्पिनर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है साथ ही सभी पांच मुकाबलों को खेलने के बाद उनके स्वदेश लौटने की संभावना है।

अब इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज निक काम्पटन ने भारत की प्लेइंग इलेवन पर अपनी राय साझा करते हुए कहा कि आर अश्विन को कप्तान विराट कोहली के साथ व्यक्तिगत मुद्दों के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। 2012 की टेस्ट सीरीज में भारत को हराने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे काम्पटन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, कृप्या कोई बता सकता है कि, कैसे कोहली और अश्विन का पर्सनल इशू उनके चयन की राह में बाधा बन सकता है।

आर अश्विन अपने डेब्यू के बाद से ही भारत के फ्रंटलाइन स्पिनर रहे हैं। उन्हें विदेशी परिस्थितियों में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है लेकिन उन्होंने कभी भी बेंच पर इतना लंबा समय नहीं बिताया है। फिलहाल वो इंग्लैंड में पिछले चार मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं। तो क्या अब अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में स्पिन आक्रमण का नेतृत्व करेंगे, जो इस साल के अंत में होगी। वास्तव में, एक तीसरा स्पिनर भी कई मौकों पर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button