ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
उत्तरप्रदेश

अचानक क्यों बंद हो गई प्रेमानंद महाराज की रात में निकलने वाली यात्रा? सामने आई वजह

मथुरा के वृंदावन में हजारों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु तीर्थ नगरी आते हैं और यहां पर दिन में भगवान के मंदिरों के दर्शन कर रात में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए रुकते हैं, लेकिन अब प्रेमानंद महाराज भक्तों को दर्शन नहीं देंगे. इसके सबसे बड़ा कारण उन्होंने खुद बताया है. इस बात के सामने आने के बाद ही प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आने वाले भक्तों के चेहरे मायूस हो गए हैं.

प्रेमानंद महाराज रात 2:00 बजे अपनी पदयात्रा की शुरुआत करते थे, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन किया करते थे और वह पदयात्रा उनके घर से प्रारंभ होकर आश्रम के लिए जाती थी. इस वक्त हजारों की संख्या में सड़कों के किनारे खड़े होकर भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते थे, लेकिन अब इस यात्रा के दर्शन भक्तों को नहीं हो सकेंगे. इसका सबसे बड़ा कारण प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य का ठीक नहीं होना बताया जा रहा है.

प्रेमानंद महाराज की यात्रा हुई बंद

उनकी पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. इस बात की जानकारी प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वृंदावन रस महिमा से मिली है. जहां पर उनकी ओर से एक पोस्ट डाली गई है, जिसमें लिखा गया है कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य और बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए रात 2 बजे से निकलने वाली यात्रा अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी गई है. हालांकि, कि आपको बता दे यात्रा के अनिश्चित काल के लिए बंद होने के पीछा का एक मुख्य कारण विरोध प्रदर्शन को भी माना जा रहा है.

 

Related Articles

Back to top button