ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

सिल्वर मेडल जीतने वाले DM सुहास को PM Modi ने दी बधाई, कहा- सेवा और खेल का अद्भुत संगम

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को आईएएस अधिकारी सुहास यथिराज (IAS officer Suhas Yathiraj) को पैरालंपिक खेलों (Paralympic Games) में रजत पदक (silver medal) जीतने के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने यथिराज को खेल और सेवा का अद्भुत संगम बताया जिन्होंने पूरे देश को अपने खेल से प्रभावित किया। मोदी का धन्यवाद करते हुए यथिराज ने एशियाई खेलों के बाद प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया था।
अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आईएएस अधिकारी ने तोक्यो (Tokyo) के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री के संदेश को भी याद किया जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों से नतीजे के बजाय अपने खेल पर ध्यान लगाने को कहा था। यथिराज ने कहा कि उस सलाह से काफी मदद मिली और उन्होंने खिलाड़ियों के लगातार समर्थन के लिये प्रधानमंत्री को शुक्रिया भी कहा। यथिराज रविवार को तोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) की पुरूष एकल एसएल4 क्लास बैडमिंटन स्पर्धा (Badminton tournament) के फाइनल में शीर्ष वरीय फ्रांस के लुकास माजूर से करीबी मुकाबले में हार गये जिससे उन्होंने रजत पदक से अपना अभियान समाप्त किया।

नोएडा के जिलाधिकारी 38 वर्षीय यथिराज दो बार के विश्व चैम्पियन माजूर से 62 मिनट तक चले फाइनल में 21-15 17-21 15-21 से हार गये। कर्नाटक के यथिराज के टखनों में विकार है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, “सेवा और खेल का अद्भुत संगम। सुहास यथिराज ने अपने असाधारण खेल की बदौलत पूरे देश को खुश कर दिया। बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिये उन्हें शुभकामनायें। ”

Related Articles

Back to top button