ब्रेकिंग
Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय... Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हाईप्रोफाइल केस में कल्पना मिश्रा को मिली जमानत, कोर्... ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक प्लान: सेंट्रल दिल्ली में सुबह 9:30 से रात 9:30 तक... Bijnor News: BRICS सम्मेलन में छाई बिजनौर की ‘विदुर हर्बल टी’, 1 लाख के लोन से खड़ा किया 12 करोड़ का...
देश

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ की इस पहल से गोरखपुर शहर की सफाई अब और होगी चकाचक

गोरखपुर। शहर की सफाई व्यवस्था अब और चकाचक होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वार्ड संख्या सात राप्तीनगर से विशेष सफाई महाअभियान की शुरुआत क‍िया। मुख्यमंत्री सफाईकर्मियों की टीम भी रवाना क‍िया। जलभराव और बाढ़ से जूझ रहे इलाकों में सफाई अभियान चलाने का फायदा नागरिकों को मिलेगा।

कई मोहल्‍लों में लोगों का घरों से न‍िकलना है मुश्‍क‍िल

तकरीबन दो महीने से हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सिंघडिय़ा, मेडिकल कालेज रोड के किनारे की कालोनियों, बडग़ो, रानीबाग, कजाकपुर, पादरी बाजार, हनुमंतनगर, बिछिया आदि इलाकों में लगातार पानी इकट्ठा है। नगर निगम पंपिंग सेट के जरिये पानी निकालने का इंतजाम करता है लेकिन फिर हुई बारिश से सभी प्रयास धरे के धरे रह जाते हैं। जलभराव के कारण इन इलाकों में संक्रमक बीमारियां फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष सफाई और छिड़काव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

बाढ़ से घिरे हैं कई मोहल्ले

नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्ले इन दिनों बाढ़ के पानी से घिरे हैं। नगर निगम में शामिल जंगल बहादुर अली नंबर दो, संझाई, नुरुद्दीन चक आदि इलाकों में पांच दिनों से बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। 50 से ज्यादा नागरिकों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुके हैं। इसके बाद भी अभी कई नागरिक सुरक्षा को देखते हुए घरों में रुके हैं। इन नागरिकों तक राहत सामग्री पहुंचाने में भी अफसरों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बाढ़ वाले इलाकों में संक्रामक बीमारियां फैलने से रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पहले ही छिड़काव कराना शुरू कर दिया है।

पानी नहीं मिल रहा दूषित

जलभराव वाले इलाके के नागरिकों के लिए संतोष की बात यह है कि पानी का एक भी नमूना फेल नहीं हुआ है। जलकल की टीम तीन दिनों से अलग-अलग इलाकों में जाकर नमूना इकट्ठा कर रही है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि अब तक किसी भी इलाके से पेयजल के नमूने फेल नहीं हुए हैं। एहतियात के तौर पर क्लोरीनयुक्त पानी की आपूर्ति की जा रही है। जो लोग आपूर्ति का पानी नहीं लेते हैं उनके घर क्लोरीन की गोलियां पहुंचाई जा रही हैं। जलभराव वाले इलाकों के नागरिकों से अपील की जा रही है कि वह पानी उबालकर ही इस्तेमाल करें।

Related Articles

Back to top button