ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
हरियाणा

Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पानीपत: पानीपत के बडौली गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक का शव खेत में बने ट्यूबवेल के कोठे में लटका हुआ पाया गया। युवक कुछ ही देर पहले अपने एक दोस्त के पिता की रिटायरमेंट पार्टी से लौटा था, जिसके बाद उसकी मौत की खबर सामने आई। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बडौली गांव निवासी विशाल (21) के रूप में हुई है। विशाल का शव खेत में बने ट्यूबवेल के कोठे के अंदर लोहे के गाटर से लटका हुआ मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि फंदा रस्सी के बजाय लोहे के तार से बना हुआ था। युवक को इस हालत में देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, विशाल शुक्रवार रात अपने एक दोस्त के पिता की रिटायरमेंट पार्टी में शामिल होने गया था। वह पार्टी से घर लौटा और उसके बाद खेतों की तरफ चला गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह घर से आखिरी बार निकल रहा है। कुछ ही देर बाद उसका शव कोठे में मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

शव के तार के फंदे से लटके होने और पार्टी से लौटने के तुरंत बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पार्टी में विशाल का किसी से कोई विवाद तो नहीं हुआ था या वह किसी मानसिक परेशानी में था।

Related Articles

Back to top button