ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हरियाणा

Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति को पता चला तो खुला राज

पानीपत : पानीपत में रिश्तों के विश्वास और सोशल मीडिया के दौर में ब्लैकमेलिंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक महिला के बसे-बसाए घर को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा किया है। शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत शिकायत दी है।

महिला का आरोप है कि आरोपी उसे अश्लील वीडियो के दम पर सालों से ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके कारण अब उसका पति भी उससे रिश्ता तोड़ने की बात कह रहा है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली है। शादी से पहले उसका परिचय जुलाना के आशीष के साथ था, लेकिन शादी के बाद जब उसने अपनी नई जिंदगी शुरू की, तो आशीष उसके लिए काल बन गया। आरोप है कि आशीष के पास महिला की कुछ पुरानी अश्लील तस्वीरें और वीडियो थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह पिछले कई सालों से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था।

पीड़िता ने खुलासा किया कि शादी के बाद भी आरोपी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। आशीष लगातार उस पर दबाव बनाता था कि वह उसके साथ सोशल मीडिया के लिए रील बनाए और अपने पति को छोड़कर उससे शादी कर ले। महिला अपना घर बचाने के लिए काफी समय तक यह सब चुपचाप सहती रही, लेकिन आरोपी की हिमाकत इतनी बढ़ गई कि उसने पति की मौजूदगी में भी कई बार महिला के साथ बदतमीजी की।

इस बारे में किला थाना प्रभारी SI सुरेश ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। महिला ने शिकायत में जो भी आरोप लगाए हैं, उन सभी पर बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है। सभी आरोपों से संबंधित तथ्य एवं सबूत जुटाए जा रहे हैं। अभी इसमें FIR नहीं दर्ज की गई है। जल्द अगला एक्शन लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button