ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

9 सितंबर से जम्मू दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, माता वैष्णो देवी मंदिर में लगा सकते हैं हाजिरी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में वायनड सीट से सांसद राहुल गांधी एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी 9 और 10 सितंबर को जम्मू जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यहां माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे और पूजा अर्चना करेंगे।

बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी नौ और 10 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए थे। श्रीनगर में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन भी किया था। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद केंद्र शासित प्रदेश का उनका यह पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने गांदरबल में कश्मीरी पंडितों के आस्था के केंद्र खीर भवानी मंदिर के साथ हजरतल दरगाह पर सजदा किया था। राज्य कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने को गांधी, अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया था।

Related Articles

Back to top button