ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
विदेश

अमेरिका में कोरोना के मामले चार करोड़ के पार, चिली में 5 वर्ष से ऊपर बच्चों के लिए वैक्सीन को मंजूरी

न्यूयॉर्कः दुनिया में कोरोना के नए वेरियंट का प्रकोप बढञता जा रहा है। कई देश फिर महामारी के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं।  अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में स्थानीय समयानुसार सोमवार अपराह्न 3:21 बजे तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,00,03,101 हो गयी तथा संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 6,48,935 पर पहुंच गयी। कैलिफोर्निया 44,21,247 मामलों के साथ सबसे अधिक संक्रमितों वाला राज्य बना हुआ है। उसके बाद टेक्सास 37,06,980 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

फ्लोरिडा में 33,52,451 मामले, न्यूयॉकर् में 23,04,955 मामले और इलिनोइस में 15 लाख से अधिक मामले हैं। यूनिवर्सिटी के अनुसार 10 लाख से अधिक संक्रमितों वाले अन्य राज्यों में जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया, ओहियो, नॉर्थ कैरोलिना, न्यू जर्सी, टेनेसी, मिशिगन और एरिजोना शामिल हैं। अमेरिका दुनिया भर में कोविड-19 के सबसे अधिक मामलों और मौतों के साथ महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वैश्विक मामलों का 18 प्रतिशत से अधिक और वैश्विक मौतों में से लगभग 14 प्रतिशत अमेरिका में हुई हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में नौ नवंबर, 2020 को एक करोड़ से अधिक मामले हो गये थे। उसके बाद एक जनवरी, 2021 को दो करोड़ और 24 मार्च को तीन करोड़ का आंकड़ा पार हो गया।

चिली ने 6 वर्ष और अधिक आयु के बच्चों के लिए टीके को मंजूरी दी
चिली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने छह साल तथा अधिक उम्र के बच्चों के कोरोना वायरस से बचाव के लिए सिनोवेक टीके के इस्तेमाल की सोमवार को मंजूरी दे दी। बच्चों के लिए इस टीके को मंजूरी देने वाला चिली पहला लातिन अमेरिकी देश है। चिली के लोक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक हेरिबेर्टो ग्रेसिया ने कहा कि संस्थान ने एक के मुकाबले पांच मतों से इस नए कदम को मंजूरी दी है। अब टीकाकरण के लिए तारीखें स्वास्थ्य मंत्रालय तय करेगा। इस दक्षिणी अफ्रीकी देश की तीन चौथाई से अधिक वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

चिली के कैथोलिक विश्वविद्यालय में 3 से 17 वर्ष के 4,000 बच्चों पर सिनोवेक के प्रभाव का अध्ययन किया जा रहा है। बच्चों के लिए टीकों को मंजूरी देने वाले देशों में चीन भी है जिसने सिनोवेक तथा साइनोफार्म टीकों के इस्तेमाल की अनुमति दी है। इसके अलावा अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर और हांगकांग ने 12 वर्ष और अधिक आयु के बच्चों के लिए फाइजर टीके को मंजूरी दी है। चिली में कोरोना वायरस के 16 लाख से अधिक मामले हैं तथा संक्रमण के कारण यहां पर 37,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

सिंगापुर में  बढ़े मामले, नए दिशा-निर्देश लागू
सिंगापुर में आर्थिक गतिविधियों की धीरे-धीरे दोबारा शुरूआत होने के बीच, एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण चिंतित स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से एक दिन में केवल एक ही सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है, जबकि बुधवार से कार्यस्थलों पर सामाजिक समारोहों की अनुमति नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार शाम एक बयान में कहा, ‘‘ नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों से कम से कम 14 दिन तक घर से काम कराना होगा…” मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि घर से काम करने वाले कर्मचारी सामाजिक कार्यक्रमों में जाने से बचें और जरूरत होने पर ही घर से निकलें।

सिंगापुर में हाल ही में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बाद ही ये कदम उठाए गए हैं। पिछले सप्ताह करीब 600 मामले सामने आ रहे थे, वहीं इस सप्ताह 1200 से अधिक मामले सामने आए। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, सिंगापुर में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘ हम सभी लोगों से, खासकर बुजुर्ग, या बुजुर्गों के साथ रह रहे लोगों से आग्रह करते हैं कि अगले दो सप्ताह तक गैर-जरूरी काम के लिए बाहर ना निकलें।”

Related Articles

Back to top button