ब्रेकिंग
Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ...
देश

अयोध्या में आज ओवैसी की रैली, पुलिस ने हटवाए फैजाबाद लिखे पोस्टर

एआईएमआईएम नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार से तीन दिनों के अयोध्या दौरे पर हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी चुनावी यात्रा निकाल रहे हैं, जिसका फोकस इस बार अयोध्या है। इस बीच, ओवैसी द्वारा अयोध्या को फैजाबाद कहे जाने पर विवाद हो गया है। यही नहीं, अयोध्या में ओवैसे की पार्टी ने जो बैनर और पोस्टर्स लगवाए हैं, उन पर भी फैजाबाद लिखा है। इससे लोगों में गुस्सा है। खासतौर पर संत समाज नाराज है। साधु संत ओवैसी पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है, अयोध्या को फैजाबाद कहना हिंदू धर्म का अपमान है। बता दें, योगी सरकार ने नवंबर 2018 में ही फैजाबाद का नाम बदल कर अयोध्या कर दिया था।

ताजा खबर यह है कि पुलिस ने अयोध्या में उन सभी पोस्टर्स को हटा दिया है, जिन पर फैजाबाद लिखा है। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने कहा है कि फैजाबाद का नाम सरकारी दस्तावेजों में अयोध्या हो गया है तो पोस्टर पर फैजाबाद क्यों लिखा जा रहा है। यदि अयोध्या नाम से ओवैसी को इतनी चिढ़ है तो वे यहां न आएं। इस विचारधारा की संत समाज निंदा करता है।

ओवैसी ने यूपी में अपने इस कार्यक्रम का ऐलान करते हुए कहा था, मैं सात सितंबर को फैजाबाद और आठ सितंबर को सुल्तानपुर और नौ सितंबर को बाराबंकी का दौरा करूंगा। आने वाले दिनों में हम योगी सरकार को हराने के लिए विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के और क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

Owaisi Ayodhya Visit: लखनई में प्रेस कॉन्फ्रेंस

अयोध्या रवाना होने से पहले ओवैसी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन AIMIM में शामिल होंगी। इसी ओवैसी का बड़ा दांव बताया जा रहा है। इसके बाद अयोध्या रवाना होंगे और यहां के मुस्लिम बहुल इलाक़ रूदौली में सभा करेंगे। सभी की नजर इस पर है कि ओवैसी यहां क्या करते हैं। ओवैसी अयोध्या में राम मंदिर बनाने के फैसले का विरोध कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button