ब्रेकिंग
Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा...
देश

अरपा नदी में अब भी चल रही माफियाओं की मनमानी

बिलासपुर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और पर्यावरण संरक्षण विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन व मापदंडों का खनिज माफिया खुलकर उल्लंघन कर रहे हैं। बारिश के मौसम में रेत सहित खनिज पदार्थों के उत्खनन पर रोक रहती है। अरपा नदी में ऐसा कुछ नहीं है। बारिश के मौजूदा मौसम में माफिया इस तरह सक्रिय हैं जैसे गर्मी का मौसम हो। नदी में भारी मशीनों के जरिए रेत की खोदाई तो कर ही रहे हैं अब चिल्फी पत्थर की तोड़ाई भी करने लगे हैंं।

रेत सहित खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर नजर रखने के साथ ही रोक लगाने के लिए खनिज विभाग ने टास्क फोर्स का गठन कर रखा है। फोर्स में शामिल अधिकारियों और मैदानी अमले की जिम्मेदारी है एनजीटी और पर्यावरण संरक्षण विभाग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराना और रेत घाटों सहित अन्य खदानों की निगरानी करना। टास्क फोर्स की बेफिक्री कहें या फिर लापरवाही। अरपा नदी में बेखौफ उत्खनन और परिवहन का गोरखधंधा अब भी चल रहा है। रेत की खोदाई के लिए पोकलेन मशीन लगी हुई है। रेत के उत्खनन और परिवहन के साथ ही अब पत्थर की तोड़ाई भी करने लगे हैं।

एक खेल ऐसा भी चल रहा

सेंदरी में निर्माणाधीन पुल पर मलबा पाटने के लिए अरपा नदी के किनारे से सिल्ट निकालने का काम किया जा रहा है। नदी के किनारे पोकलेन लगाकर बाईपास सड़क बनाने वाली कंपनी द्वारा खनिज विभाग से बिना अनुमति लिए सिल्ट निकाला जा रहा है। नियमों पर गौर करें तो 15 अक्टूबर तक सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगी हुई है। रोक के बाद भी रेत का उत्खनन और पत्थर की तोड़ाई बेखौफ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button